{"_id":"6a5d1d76c459135d9701bdc2","slug":"roadways-28-ac-and-volvo-buses-to-be-added-to-the-fleet-before-diwali-dehradun-news-c-5-hld1006-1021958-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज : दिवाली से पहले 28 एसी, वाॅल्वो बसें बेड़े में होंगी शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज : दिवाली से पहले 28 एसी, वाॅल्वो बसें बेड़े में होंगी शामिल
विज्ञापन
देहरादून। परिवहन निगम अपने बेड़े में 28 एसी और वॉल्वो बसों को शामिल करेगा। बसों के शामिल होने से त्योहारी सीजन में यात्रियों को सुविधा मिलेगी। साथ ही दिल्ली में संचालन की सुविधा भी होगी।
परिवहन निगम वर्तमान में 26 एसी और वॉल्वो बसों का संचालन कर रहा है। यह बसें अनुबंध के आधार पर संचालित की जा रही हैं। इन बसों का अनुबंध अक्तूबर तक बढ़ाया गया है। इसके अलावा निगम ने नवंबर से 28 एसी और वॉल्वो बसों का संचालन करने की योजना बनाई है। परिवहन निगम महाप्रबंधक संचालन क्रांति सिंह ने बताया कि त्योहार के समय यात्रियों की संख्या में इजाफा होता है, इसको लेकर अभी से तैयारी की जा रही है। अनुबंध के आधार पर एसी और वॉल्वो बसों का संचालन होगा। यह बसें बीएस-छह मॉडल की होंगी, इससे दिल्ली में संचालन में सुविधा रहेगी।
--
20 इलेक्ट्रिक बसों को भी चलाने की तैयारी
देहरादून। परिवहन निगम ने 20 इलेक्ट्रिक बसों को भी अनुबंध के आधार पर संचालित करने की योजना भी बनाई है। इन बसों को भी त्योहार के समय पर संचालित करने की योजना है। इलेक्ट्रिक बसों के आने से रोडवेज के ईंधन पर आने वाले खर्च में बचत होगी। इन बसों को देहरादून- दिल्ली, हल्द्वानी- दिल्ली, देहरादून- हल्द्वानी जैसे रूटों पर संचालित किया जाएगा। रोडवेज अधिकारियों के अनुसार परिवहन विभाग को चार्जिंग स्टेशन विकसित करने का काम सौंपा गया। इन चार्जिंग स्टेशन के माध्यम से इन बसों के चार्जिंग की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।