फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   roadshow for amar ujala voter campaign

नुक्कड़ नाटक से अमर उजाला ने किया जागरुक

Thu, 06 Mar 2014 01:57 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 06 Mar 2014 01:57 PM IST
विज्ञापन
roadshow for amar ujala voter campaign

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से चलाए जा रहे मतदाता जागरूकता अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया।

विज्ञापन


घंटाघर पर किया जा रहा नुक्कड़ नाटक
नुक्कड़ नाटक गुरुवार को दोपहर 12 बजे से घंटाघर पर किया जा रहा है। मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने वाले इस नुक्कड़ नाटक का लुत्फ उठाने के लिए आप सादर आमंत्रित हैं।

बता दें कि युवाओं को वोटर बनाने के लिए अमर उजाला फाउंडेशन और जिला प्रशासन की ओर से मतदाता जागरूकता और पंजीकरण अभियान चलाया जा रहा है।

इस कड़ी में विभिन्न आयोजनों में मतदान की शपथ और संकल्प दिलाया जा रहा है। इसी कड़ी में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया जा रहा है।

डॉल्फिन पीजी इंस्टीट्यूट ऑफ बायोमेडिकल में लगा शिविर
अमर उजाला फाउंडेशन और जिला प्रशासन का मतदाता पंजीकरण अभियान जिस भी कालेज और इंस्टीट्यूट में आयोजित किया जा रहा है छात्र-छात्राओं में मतदाता बनने के लिए खूब उत्साह देखा जा रहा है।
विज्ञापन


वोटर बनने के साथ ही छात्र-छात्राएं मतदान करने के लिए भी प्रतिबद्धता जाहिर कर रहे हैं। बुधवार को डॉल्फिन पीजी इंस्टीट्यूट ऑफ बायो मेडिकल एंड नेचुरल साइंसेज में लगे मतदाता पंजीकरण शिविर में भी छात्र-छात्राओं में मतदाता बनने का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिविर का उद्घाटन करने के बाद डॉल्फिन इंस्टीट्यूट डायरेक्टर डा. अरुण कुमार ने कहा कि छात्र-छात्राओं को अपने मतदान के अधिकार का प्रयोग जरूर करना चाहिए। कहा कि अमर उजाला फाउंडेशन बेहतर कार्य कर रहा है।

इससे लोगों में मतदान करने के लिए जागरूकता आएगी और लोग अच्छा नेता चुनकर संसद में भेज सकेंगे। शिविर में छात्र-छात्राओं के अलावा संस्थान की फैकल्टी में भी मतदाता बनने की होड़ रही।


वेब लाइन इंस्टीट्यूट लगा है मतदाता पंजीकरण शिविर
अमर उजाला फाउंडेशन और जिला प्रशासन मतदाता पंजीकरण शिविर गुरुवार को वेब लाइन इंस्टीट्यूट में आयोजित किया जाएगा।

सुबह साढे़ दस बजे से आयोजित होने वाले शिविर में इंस्टीट्यूट के छात्र-छात्राएं फार्म छह भरकर वोटर लिस्ट में अपना नाम पंजीकृत करा सकते हैं।

फार्म भरने के साथ ही आपको अपनी दो फोटो, जन्म तिथि प्रमाण पत्र और जहां निवास कर रहे हैं उस पते का भी प्रमाण पत्र जरूरी है।

फार्म में विधानसभा क्षेत्र, वार्ड संख्या और भाग संख्या भरना भी जरूरी है। यदि फार्म के साथ सभी जरूरी कागजात नहीं अटैच किए गए तो वोटर लिस्ट में नाम जुड़ पाना संभव नहीं हो पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed