फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roads submerged due to rain, water enters houses

बारिश से सड़कें जलमग्न, घरों में घुसा पानी

Wed, 07 Aug 2019 01:39 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
Roads submerged due to rain, water enters houses
झमाझम बारिश से एक्सचेंज रोड पर हुआ जलभराव। - फोटो : VIKAS NAGAR
नगर पालिका क्षेत्र में सोमवार देर रात से शुरू हुआ झमाझम बारिश का दौर मंगलवार सुबह तक जारी रहा। झमाझम बारिश से एक्सचेंज रोड (विधायक निवास मार्ग) पूरी तरह से जलमग्न हो गया। बारिश का पानी लोगों के घरों में जा घुसा।
विज्ञापन

बरसात बंद होने के करीब दो घंटे बाद तक सड़क पर जलभराव की स्थिति बनी रही। इस कारण लोगों को आवाजाही में खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बारिश में जब पालिका क्षेत्र अंतर्गत वीआईपी रोड कहे जाने वाली एक्सचेंज रोड (विधायक निवास मार्ग) का यह हाल है तो अंदाजा लगाया जा सकता है कि पालिका क्षेत्र की अन्य सड़कों का क्या हाल होगा। सोमवार देर रात को क्षेत्र में हुई झमाझम बारिश से सिनेमा गली, पंजाबी गली, गुरुद्वारा गली, गीता भवन रोड, बाबूगढ़ समेत कई सड़कों पर भारी मात्रा में जलभराव हो गया।
विज्ञापन

हालांकि, रात को हुए इस जलभराव के कारण लोगों को कोई परेशानी नहीं हुई। क्षेत्रीय निवासी अमित कुमार, जितेंद्र यादव, अक्षत गोस्वामी, प्रोनॉय बोस आदि का कहना है कि पालिका प्रशासन के लाख दावों के बाद भी पालिका क्षेत्र की सड़कों की हालत में कोई भी सुधार नहीं आ रहा है। हल्की सी बारिश में ही जगह-जगह जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। इस कारण लोगों को आने-जाने में खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, अधिशासी अधिकारी बीएल आर्य का कहना है कि एनएच के नालों के चोक होने के कारण जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो रही है। इस पर संबंधित विभागों के अधिकारियों को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed