फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   roads in bad condition

इस जानलेवा सड़क पर कब होंगी नजरें इनायत

Sun, 17 Nov 2013 02:03 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 17 Nov 2013 02:03 PM IST
विज्ञापन
roads in bad condition

पिछले छह माह से जर्जर पड़ी देहरादून की टर्नर रोड की सड़क से गुजरने वाले दर्जनों लोग हादसों का दंश झेल रहे हैं। उनकी इस पीड़ा को समझने के लिए न तो लोक निर्माण विभाग, निर्माण खंड तैयार है और ना ही प्रशासन और शासन के अधिकारी।

विज्ञापन


मुसीबत भरा है रास्ता
हकीकत यह है कि क्षेत्रवासी इस सड़क की मरम्मत के लिए न जाने कब से एड़ियां रगड़ रहे हैं। बरसात के दौरान टर्नर रोड से गुजरना लोगों के लिए मुसीबत भरा रहा। इस बीच उखड़ी सड़क और बिखरी पड़ी रोड़ियां जानलेवा बन गई हैं। यहां हर वक्त दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन


लोनिवि के अधिकारी सुनने को तैयार नहीं
खासतौर पर बच्चे और महिलाओं के लिए यहां की राह आसान नहीं आसान नहीं रही। इस मार्ग पर स्कूलों की भरमार है, ऐसे में स्कूली बच्चों के लिए राह का सफर मुश्किलों भरा होता है। इसके बावजूद लोक निर्माण विभाग के अधिकारी कुछ भी सुनने को तैयार नहीं हैं। स्थानीय लोगों को महज दिलासा ही दिलाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टर्नर रोड को बनाने के लिए वर्ल्ड बैंक की मदद से प्रस्ताव बनाकर भेजा गया था। प्रस्ताव स्वीकृत भी हो चुका है। सीमेंट और सरिया से इसकी मरम्मत होनी है। अभी इसे बनाने में दो माह का वक्त लगेगा।
- बीएन चौधरी, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, निर्माण खंड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed