फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roadmap prepared for new parking of more than 10 thousand vehicles Uttarakhand news in hindi

Dehradun News: 10 हजार से ज्यादा वाहनों की नई पार्किंग का रोडमैप तैयार, प्रदेश में 158 पार्किंग चिह्नित

Thu, 08 Dec 2022 12:46 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 08 Dec 2022 12:46 PM IST
सार

प्रदेश में 158 नई पार्किंग का रोडमैप तैयार किया गया है, जिनमें 10,000 से ज्यादा वाहन पार्क हो सकेंगे।   इनमें 50 भू-तल पार्किंग, 88 मल्टी लेवल कार पार्किंग, नौ ऑटोमेटेड और 12 टनल पार्किंग शामिल हैं।पार्किंग के निर्माण के लिए पार्किंग नीति शासन में है, जो कैबिनेट से पास होगी।

विज्ञापन
Roadmap prepared for new parking of more than 10 thousand vehicles Uttarakhand news in hindi
मीटिंग ( प्रतीकात्मक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में 10,000 से ज्यादा वाहनों की नई पार्किंग का रोडमैप तैयार है। इनकी डीपीआर को अंतिम रूप दिया जा रहा है। सरकार ने पार्किंग प्रोजेक्टों को दो हिस्सों में बांटा है, जिसमें श्रेणी-ए के प्रोजेक्ट प्राथमिकता पर होंगे तो श्रेणी-बी प्रोजेक्ट दूसरी प्राथमिकता में रखे हैं।

विज्ञापन


प्रदेश में लगातार बढ़ रहे पर्यटकों की संख्या और पार्किंग को लेकर उनकी समस्याओं को लेकर मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु ने नई पार्किंग बनाने के निर्देश दिए थे। इसके लिए सभी जिलों से प्रस्ताव मांगे गए थे। इसी आधार पर प्रदेश में 158 नई पार्किंग का रोडमैप तैयार किया गया है, जिनमें 10,000 से ज्यादा वाहन पार्क हो सकेंगे। इनमें 50 भू-तल पार्किंग, 88 मल्टी लेवल कार पार्किंग, नौ ऑटोमेटेड और 12 टनल पार्किंग शामिल हैं।
विज्ञापन


पार्किंग की डीपीआर तैयार की जा रही है। इनके निर्माण के लिए चार कार्यदायी संस्थाएं हैं। इनमें से 108 पार्किंग ऐसी चिह्नित की गई हैं, जो कि पहली प्राथमिकता में तैयार की जाएंगी और इसके बाद श्रेणी-बी में 50 पार्किंग को तैयार किया जाएगा। अपर मुख्य सचिव आनंदबर्द्धन इनकी हर 15 दिन पर समीक्षा कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

किस जिले में कितनी नई पार्किंग 
जिला                श्रेणी-ए      श्रेणी-बी
अल्मोड़ा             17           05
बागेश्वर               06          02
चमोली               11          05
चंपावत               06          01
देहरादून               03          01
हरिद्वार                05          00
नैनीताल              06          06
पौड़ी                  10            07
पिथौरागढ़             10          06
रुद्रप्रयाग               04         04
टिहरी                 18          07
उत्तरकाशी             10          06
ऊधमसिंह नगर       02          00

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: स्पा सेंटर में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, पांच गिरफ्तार, रिसेप्शनिस्ट ने बताया फिर काला सच


निजी निवेशकों को भी पार्किंग बनाने का मौका
पार्किंग के निर्माण के लिए पार्किंग नीति शासन में है, जो कैबिनेट से पास होगी। नीति में प्राइवेट बिल्डरों को भी पार्किंग बनाने का मौका दिया जाएगा। -पीसी दुमका, अपर आवास आयुक्त,  उत्तराखंड नगर आवास एवं शहरी विकास प्राधिकरण

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed