फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   road of dehradun in bad condition

अब जाए मानसून तो मिले सुकून

Mon, 14 Oct 2013 09:52 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 14 Oct 2013 09:52 AM IST
विज्ञापन
road of dehradun in bad condition

राजधानी देहरादून की सड़कों पर निकलने वाले लोग इन दिनों परेशान हैं।वजह कुछ और नहीं बल्कि शहर की टूटी-फूटी सड़कें हैं। हर रोज इन सड़कों पर हादसे होते हैं या होते-होते बच रहे हैं।

विज्ञापन


राहों के उद्धार के इंतजार में लोग
इन राहों के उद्धार के इंतजार में एक ओर वे लोग हैं, जिनका वास्ता इससे रोज पड़ता है तो दूसरी ओर विभाग भी इस ताक में बैठा है कि कब मानसून खत्म हो और सड़कें बनाने का काम शुरू किया जा सके।
विज्ञापन


हालात बता रहे हैं कि शहर की सड़कों को चकाचक होने में कुछ दिन और लग सकते हैं। इसकी वजह है मौसम विभाग की ओर से जारी बारिश की चेतावनी।

इसके बाद लोक निर्माण विभाग के अफसरों ने 15 अक्तूबर तक के लिए प्लांट (जहां सड़क निर्माण सामग्री तैयार की जाती है) का काम बंद कर दिया है।

जाहिर है कि अब मानसून खत्म होने के बाद ही सड़कें बनाने का कार्य शुरू हो पाएगा। ऐसा इसलिए क्योंकि तारकोल की सड़कें बारिश के दौरान बनाए जाने की स्थिति में जल्द टूट जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


60 किलोमीटर से अधिक सड़कें क्षतिग्रस्त
शहर और आसपास के क्षेत्रों में 60 किलोमीटर से अधिक सड़कें क्षतिग्रस्त हैं। इसे बनाने के लिए पिछले दो सप्ताह से लोनिवि के अधिकारी प्रतीक्षा कर रहे हैं, लेकिन रोजाना मौसम खराब रह रहा है।

अतिक्रमण अभियान थमा
कारगी रोड पर लोक निर्माण विभाग का अतिक्रमण अभियान थम गया है। स्थानीय लोगों के भारी विरोध और कांग्रेस-भाजपा नेताओं के दबाव में लोनिवि ने बकरीद तक अभियान को रोक दिया है।


विभाग के अधिशासी अभियंता बीएन चौधरी ने बताया कि 18 दिसंबर के बाद ही अभियान शुरू किया जाएगा। इसको लेकर स्थानीय लोगों से भी बात की जाएगी। बताया कि सड़कों पर रैंप बनाने से पानी का बहाव रुक रहा है।

साथ ही इस मार्ग पर यातायात जाम की भी समस्या बनी हुई है, जिससे निजात दिलाने के लिए अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान शुरू किया गया था।

फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed