फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   road map for clean ganga.

गंगा सुरक्षा को केंद्र का सबसे बड़ा रोड मैप तैयार

Tue, 28 Jul 2015 01:53 PM IST
रजा शास्त्री/ अमर उजाला, देहरादून
रजा शास्त्री/ अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 28 Jul 2015 01:53 PM IST
विज्ञापन
road map for clean ganga.

गंगा सुरक्षा के लिए गौमुख से गंगासागर तक 2700 किमी के बीच आठ इकोलोजिकल जोन बनाए जाएंगे। पांच राज्यों से मशविरा के बाद यह तय हो गया है।

विज्ञापन


इन राज्यों के विज्ञानियों के बीच पांच राउंड चली बैठक के बाद वन अनुसंधान केंद्र ने रोड मैप तैयार कर लिया है। उत्तराखंड से पश्चिम बंगाल के बीच गंगा किनारे दोनों किनारों पर 50 मीटर तक अलग-अलग प्रकार की बनस्पतियां लगाई जाएंगीं। उत्तराखंड में गंगा किनारे सिर्फ जड़ी-बूटियों के पौधे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


केंद्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्रालय ने गंगा सुरक्षा के लिए गौमुख से गंगासागर तक रोड मैप तैयार करने के लिए पांच राज्यों को निर्देश दिए थे। इस पर उत्तराखंड, यूपी, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के विज्ञानियों की बैठक मई में देहरादून स्थित वन अनुसंधान केंद्र (एफआरआई) में हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एफआरआई को रोड मैप तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई थी। राज्यों के विज्ञानियों की आखिरी बैठक 3 जुलाई को हुई। इसमें रोड मैप को अंतिम रूप दे दिया गया। उत्तराखंड से पश्चिम बंगाल के बीच अलग-अलग इको सिस्टम के मुताबिक आठ इकोलोजिकल जोन बनाए जाएंगे।

रोड मैप तैयार करने वाली कोर कमेटी के उच्च पदस्थ सूत्रों ने बताया कि इकोलोजिकल जोन इको सिस्टम के लिहाज से बनाए गए हैं। आद्रता, ऊष्णता, मिट्टी के प्रकार, जैव विविधता आदि को आधार बनाया गया है। पूरबी उत्तर प्रदेश और बिहार के यूपी से सटे इलाकों का इको सिस्टम मिलता है।


इन दोनों को मिलाकर इकोलोजिकल जोन बना है। इसी तरह बिहार-झारखंड के मिलते इको सिस्टम वाले क्षेत्रों को एक जोन में रखा गया है। इकोलोजिकल जोन के लिहाज से ही यहां बनस्पतियां लगाई जाएंगी।

गौमुख से गंगा सागर तक नदी के किनारे बसी आबादी की स्थिति पता करने की जिम्मेदारी जियोग्राफिकल सर्वे आफ इंडिया और रिमोट सेंसिंग को दी गई है। इस संबंध में दोनों संस्थानों को पत्र भेजा जा चुका है। जहां गंगा किनारे 50 मीटर के दायरे में आबादी है उसे हटाने के लिए संबंधित राज्य सरकार को लिखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed