फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Road construction work started with Rs 25 lakhs

Dehradun News: 25 लाख से सड़क का निर्माण कार्य हुआ शुरू

Sun, 08 Oct 2023 12:08 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 08 Oct 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Road construction work started with Rs 25 lakhs
अब तहसील मुख्यालय जाते समय अधिकारी, कर्मचारी और फरियादी वाहनों में हिचकोले नहीं खाएंगे। करीब 25 लाख रुपये के बजट से तहसील मुख्यालय तक एक किलोमीटर सीसी सड़क निर्माण का कार्य शुरू हो गया है। सड़क काफी लंबे समय से बदहाल पड़ी थी।
विज्ञापन

कालसी तहसील मुख्यालय में बड़ी संख्या में लोग विभिन्न कार्यों के लिए पहुंचते हैं। यहां दिनभर अधिकारियों के वाहनों की आवाजाही भी बनी रहती है। तहसील और जोहड़ी को कालसी-साहिया- चकराता राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ने वाली सड़क लंबे समय से बदहाल पड़ी थी।
विज्ञापन

इसमें सीसी निर्माण का कुछ भाग तो ठीक था। लेकिन तारकोल से बनी सड़क वाला हिस्सा बिल्कुल भी चलने लायक नहीं था। सड़क पर बड़े बड़े गड्ढे हो गए थे। सड़क से गुजरते समय वाहन हिचकोले खाते थे। वाहनों के पलटने का खतरा भी बना रहता था। अधिकारियों और आम जनता को आवागमन में हो रही परेशानी को देखते लगातार मोटर मार्ग की मरम्मत की मांग उठ रही थी। जिला योजना के तहत राष्ट्रीय राजमार्ग से जोहड़ी तक सीसी सड़क निर्माण के लिए 25 लाख रुपये के बजट को स्वीकृति मिली थी। शुक्रवार को कालसी स्थित आम बाग से तहसील मुख्यालय होते हुए जोहड़ी तक सड़क का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मरम्मत कार्य के चलते बंद रहेगा यातायात

सीसी सड़क निर्माण कार्य के चलते कालसी तहसील मुख्यालय जाने वाला मार्ग और राजकीय इंटर कॉलेज की ओर जाने वाला मार्ग अगले 12 से 15 दिनों तक यातायात के लिए बंद रहेगा। जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी ने प्रशासन और थाना प्रभारी कालसी को जोहड़ी से आने मार्ग को वैकल्पिक मार्ग की तरह प्रयोग करने के लिए पत्र लिखा है।


आम जनता और तहसीलकर्मियों को सड़क मार्ग से आवागमन में समस्या हो रही थी। जिला योजना के तहत सीसी सड़क निर्माण के लिए 25 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है। सड़क का निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया गया है। नए सीसी मार्ग के निर्माण से आवाजाही सुलभ होगी। - मधु चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed