फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Road construction complaint in CM Helpline

सीएम हेल्पलाइन में की घटिया सड़क निर्माण की शिकायत

Mon, 10 Jan 2022 01:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Road construction complaint in CM Helpline
मोहनपुर में नहर वाली सड़क का मामला सीएम हेल्पलाइन तक पहुंच गया है। सामाजिक कार्यकर्ता बीरू बिष्ट ने सड़क की गुणवत्ता को लेकर सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराई है। मोहनपुर में नहर वाली सड़क पर पेयजल निगम की ओर से पेयजल लाइन बिछाई थी। लाइन बिछाने के बाद यहां लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड की ओर से लाखों रुपये की लागत से सड़क बनाई थी। सड़क एक माह में ही उखड़ने लगी। सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय निवासी बीरू बिष्ट ने इस संबंध में लोक निर्माण विभाग से शिकायत की थी और सड़क निर्माण गुणवत्ता की जांच की मांग की। सड़क की खराब गुणवत्ता की खबर अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित की थी। बावजूद इसके भी लोनिवि की ओर से सड़क गुणवत्ता की जांच नहीं की। बीरू बिष्ट ने सड़क गुणवत्ता की जांच कर जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग की है। मा.सि.रि.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed