फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Road becomes a pond, movement difficult

सड़क बनी तालाब, लोगों की आवाजाही मुश्किल

Thu, 09 Jan 2020 01:36 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
Road becomes a pond, movement difficult
बारिश के चलते साहिया में तालाब बनी सड़क। - फोटो : VIKAS NAGAR
बीते दो दिन से जारी भारी बारिश के कारण साहिया बाजार में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। इसके चलते लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा कई क्षेत्रों के मुख्य मार्गों पर जलभराव होने से जनजीवन पटरी से उतर गया है।
विज्ञापन

बारिश के कारण इन दिनों सबसे बदतर स्थिति साहिया बाजार क्षेत्र की है। साहिया में पुल निर्माण का काम चल रहा है। पुल निर्माण के दौरान निकली मिट्टी जहां-तहां बिखरी है। बारिश की वजह से कीचड़ हो गया है। इसके अलावा टूटी सड़कों पर जलभराव हो गया है। इस कारण लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान नीलम संवाई, बलजीत संवाई, अमित जैन, अनुज कुमार, नरेश दत्ता आदि का कहना है कि कई बार विभागीय अधिकारियों से वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर पैच वर्क कर गड्ढों को भरने की मांग की जा चुकी है, लेकिन उनकी मांग को अनसुना किया जा रहा है। हल्की सी बारिश होने पर पूरी सड़क तालाब बन जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed