{"_id":"59f6d4634f1c1bc8678b8567","slug":"road-accident-tuni","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह तक खाई में तड़पता रहा ड्राइवर, अस्पताल पहुंचकर हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह तक खाई में तड़पता रहा ड्राइवर, अस्पताल पहुंचकर हुई मौत
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 30 Oct 2017 12:57 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र
- फोटो : डेमो
विकासनगर से त्यूनी जा रहा डंपर रविवार देर रात गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में चालक रविंद्र कुमार की मौत हो गई।
विज्ञापन
रविवार देर रात साढ़े 12 चालक को नींद की झपकी आने से डंपर खाई में जा गिरा। पूरी रात चालक खाई में ही तड़पता रहा।
सोमवार की सुबह जब घास काटने आए ग्रामीणों ने देखा तो चालक को खाई से निकालकर सीएससी सहिया पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने गंभीर अवस्था देखकर लेहमन अस्पताल रेफर किया। जहां चालक ने दम तोड़ दिया।
चालक का नाम रविंद्र कुमार पुत्र शमशेर सिंह निवासी अंबाड़ी विकास नगर था। जानकारी के मुताबिक मृतक की एक पत्नी और एक 17 साल की बेटी है।