फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   road accident in women dead

तेज रफ्तार ट्रक ने महिला की जान ली

Sat, 02 Nov 2013 11:32 PM IST
अमर उजाला, ऋषिकेश
अमर उजाला, ऋषिकेश Updated Sat, 02 Nov 2013 11:32 PM IST
विज्ञापन
road accident in women dead

रायवाला थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक ने एक महिला की जान ले ली। मौत से परिजनों में मातम छा गया।

विज्ञापन

 
हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। शनिवार दोपहर राजेश्वरी देवी (55) पत्नी स्व. प्रेमलाल कुलियाल निवासी प्रतीतनगर, रायवाला खेत में घास लेने पैदल वैदिक नगर की ओर आ रही थी।


रायवाला ओवरब्रिज के समीप सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही महिला सड़क पर जा गिरी और गंभीर घायल हो गई।

आसपास के लोग मौके पर
हादसा होते देख आसपास के लोग दौड़े। जब तक चालक को दबोचते वह ट्रक छोड़कर भाग निकला। 108 सेवा ने घायल महिला को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


राजेश्वरी की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।  रायवाला पुलिस ने ट्रक कब्जे में ले लिया है। परिजनों की ओर से घटना की तहरीर नहीं दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed