{"_id":"64aa1fa5effa7cdeb30c8db3","slug":"road-accident-in-uttarakhand-max-vehicle-fell-into-a-ditch-in-tehri-garhwal-2023-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: ऋषिकेश के पास बड़ा हादसा, 11 लोगों को लेकर जा रही मैक्स गंगा में समाई, तीन शव निकाले, तीन लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: ऋषिकेश के पास बड़ा हादसा, 11 लोगों को लेकर जा रही मैक्स गंगा में समाई, तीन शव निकाले, तीन लापता
Sun, 09 Jul 2023 02:23 PM IST
शाहरुख खान
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 09 Jul 2023 02:23 PM IST
सार
ऋषिकेश के थाना मुनि की रेती की चौकी ब्यासी पर सूचना मिली कि सोनप्रयाग से ऋषिकेश आ रही एक मैक्स गाड़ी मालाकुंती पुल से होटल आनंद काशी के बीच में राष्ट्रीय राजमार्ग से नीचे खाई में गिर गई। गाड़ी में चालक समेत 11 लोग सवार थे। पांच लोगों को उपचार के लिए भेज दिया गया है। तीन शव निकाले गए है, जबकि तीन लापता है।
विज्ञापन
टीम ने पांच लोगों को निकाला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तराखंड के ऋषिकेश के थाना मुनि की रेती में रविवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। सोनप्रयाग से ऋषिकेश आ रही एक मैक्स नदी में गिर गई। गाड़ी में 11 लोग सवार थे। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने तीन शव निकाल लिए है। जबकि तीन लापता है। अन्य पांच लोगों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, ऋषिकेश के थाना मुनि की रेती की चौकी ब्यासी पर सूचना मिली कि सोनप्रयाग से ऋषिकेश आ रही एक मैक्स गाड़ी मालाकुंती पुल से होटल आनंद काशी के बीच में राष्ट्रीय राजमार्ग से नीचे नदी में गिर गई। गाड़ी में चालक समेत 11 लोग सवार थे।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही मौके पर थाना पुलिस और SDRF की टीम पहुंची। टीम ने नदी से पांच लोगों को बाहर निकाल लिया है। सभी को एंबुलेंस से तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया है। टीम को तीन लोगों के शव बरामद हुए है। जबकि तीन की तलाश जारी है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather: आफत बनकर बरसी बारिश, काशीपुर में दो मकान ध्वस्त, मलबे में दंपति की मौत, बच्ची घायल
रेस्क्यू किए गए यात्रियों ने बताया कि वो सभी लोग अलग-अलग जगह के रहने वाले हैं। सोनप्रयाग से शनिवार की रात आठ बजे एक मैक्स गाड़ी में बैठे थे। तीन बजे मालाकुंठी पुल से आगे गुलर की तरफ पहाड़ से बारिश में अचानक पत्थर गिरने के कारण गाड़ी अनियंत्रित हो गई। गाड़ी सीधे नदी में जा गिरी।