फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   road accident in gopeshwar

दर्दनाक हादसाः चट्टान से टकराया वाहन, छह शिक्षकों समेत 8 की मौत

Thu, 26 May 2016 09:13 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, गोपेश्वर (चमोली)
ब्यूरो / अमर उजाला, गोपेश्वर (चमोली) Updated Thu, 26 May 2016 09:13 PM IST
विज्ञापन
road accident in gopeshwar
accident in gopeshwar - फोटो : amar ujala

चमोली-लासी मोटर मार्ग में अनागोली बैंड पर बृहस्पतिवार दोपहर दो बजे एक मैक्स के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार छह शिक्षकों समेत आठ लोगों की मौत हो गई। मृतकों में पांच शिक्षिकाएं शामिल हैं।

विज्ञापन


सभी शिक्षिकाएं स्कूल की छुट्टी होने के बाद अपने घरों को लौट रही थीं। वाहन में नौ शिक्षक-शिक्षिकाओं समेत कुल 13 लोग सवार थे। घायल अन्य तीन शिक्षक-शिक्षिकाओं समेत पांच लोगों को गंभीर हालत में इंद्रेश अस्पताल देहरादून में भर्ती कराया गया है। हादसे की खबर से चमोली बाजार और फर्स्वाण फाट क्षेत्र शोक में डूब गया।
विज्ञापन


प्राप्त विवरण के मुताबिक स्कूलों में छुट्टी होने पर रोज की तरह मैक्स लासी से शिक्षकों को लेकर चमोली आ रही थी। इसी बीच चमोली से करीब पांच किमी पहले अनागोली बैंड पर अचानक चालक के संतुलन खो देने से मैक्स सड़क से करीब पचास मीटर नीचे तीसरे बैंड पर जा गिरी। यहां सड़क किनारे स्टील गार्डर लगा होने से वाहन यहीं अटक गया, जबकि वाहन में सवार लोग छिटक कर सड़क पर आ गिरे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ें, मृतकों और घायलों के बारे में पूरी जानकारी

road accident in gopeshwar
accident in gopeshwar - फोटो : amar ujala

हादसे में मैक्स चालक और पांच शिक्षिकाओं की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि दो अन्य घायलों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। पांच अन्य गंभीर घायलों को हेलॉकाप्टर से देहरादून भेज दिया गया।

दुर्घटना में वाहन के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल तक पहुंचाया गया।

दुर्घटना में मृतक
शिक्षिका चंद्रकांता कुंवर (52) पत्नी राजपाल कुंवर, गांव-लासी, चमोली 
शिक्षिका अनीता सिंधवाल (50) पत्नी अजीत सिंधवाल, चमोली 
शिक्षिका मीना कन्याल (52) पत्नी रणवीर कन्याल, हल्दापानी, गोपेश्वर 
शिक्षिका अनीता पलेठा (54) पत्नी बृजलाल, ग्राम पलेठी, हाल गोपेश्वर 
शिक्षिका विमला कुंवर (50) पत्नी यशवंत कुंवर, ग्राम लस्यारी, चमोली 
शिक्षक अनसूया सिंह असवाल (52) पुत्र प्रताप सिंह ग्राम-छिनका, चमोली 
चालक राकेश लाल (23) पुत्र बसंत लाल, ग्राम मजोठी, चमोली 
ग्रामीण पुष्कर भारती (32) पुत्र बर्तुलाल, ग्राम-मजोठी, चमोली 

घायलों की सूची
शिक्षिका रजनी असवाल पत्नी वीरेंद्र असवाल, ग्राम क्षेत्रपाल, चमोली 
शिक्षिका विजया रावत पत्नी गंगा सिंह, ग्राम पेंतोली, गोपेश्वर 
शिक्षक गोपाल सक्सेना, ग्राम दुगापुर, विरही, चमोली 
मुकेश सिंह पुत्र अवतार सिंह, ग्राम नव्वा, चमोली

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed