फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Road Accident in almora driver and one more killed

अल्मोड़ा: हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रहा कैंटर खाई में गिरा, चालक-क्लीनर की दर्दनाक मौत

Sat, 25 Aug 2018 10:15 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, अल्मोड़ा
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, अल्मोड़ा Updated Sat, 25 Aug 2018 10:15 PM IST
विज्ञापन
Road Accident in almora driver and one more killed
accident

पिथौरागढ़ जा रहा कैंटर वाहन शनिवार को दन्यां से करीब चार किमी दूर  200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में कैंटर चालक और क्लीनर की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रक के परखचे उड़ गए। दोनों के शव ट्रक के भीतर फंसने के कारण उन्हें काफी मशक्कत के बाद निकाला जा सका।  

विज्ञापन


कैंटर (यूए04डी-0919) हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रहा था। कैंटर दन्यां से करीब चार किमी दूर पहुंचा था कि एक मोड़ पर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में चालक संजीव कुमार (36) पुत्र दिनेश कुमार निवासी डहरिया रामपुर और नौसे (46) पुत्र अलीजान  निवासी रामपुर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय नागरिकों के अलावा पुलिस, राजस्व पुलिस और आपदा की टीम मौके पर पहुंचीं।
विज्ञापन


चालक-क्लीनर के शव ट्रक के भीतर बुरी तरह फंस गए थे जिन्हें काफी मशक्कत के बाद निकाला जा सका। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने घटना की सूचना मृतकों के परिजनों को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed