फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   road_accident_dead_haridawr

कार पार्क करते समय हादसा, मासूम की मौत

Thu, 28 Nov 2013 11:28 PM IST
अमर उजाला, हरिद्वार
अमर उजाला, हरिद्वार Updated Thu, 28 Nov 2013 11:28 PM IST
विज्ञापन
road_accident_dead_haridawr

हरिद्वार के हरकी पैड़ी क्षेत्र में पार्क करते समय व्यापारी की कार का पहिया चढ़ने से हरियाणा के एक परिवार के पांच माह के बच्चे की मौत हो गई।

विज्ञापन


हादसा उस वक्त हुआ जब परिवार मृतक मासूम के दादा की अस्थियां विसर्जित करने साथ आई बुजुर्ग महिला को तलाश रहा था। पुलिस ने कार मालिक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


गांव बट्टू, जिला फतेहाबाद, हरियाणा निवासी बलदेव सिंह अपने पिता ठाकुर दास की अस्थियां विसर्जित करने बृहस्पतिवार दोपहर हरिद्वार पहुंचे थे। करीब एक बजे साथ में आई महिला लापता हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन


पूरा परिवार खोजबीन में जुट गया। जबकि बलदेव की बहन राधा अपने पांच माह के भतीजे मंजीत को लेकर मेला नियंत्रण कक्ष के समीप अपनी कार के साथ ही बैठ गई। मासूम बच्चे को जमीन पर लेटाकर बुआ कार के अंदर से पीने के पानी की बोतल निकालने लगी।


इसी बीच उनकी कार के बराबर में पार्क अन्य कार का पहिया मासूम के सिर पर चढ़ गया। बुआ चीखी चिल्लाई पर तब तक देर हो चुकी थी। मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना पर रोड़ीबेलवाला चौकी प्रभारी लखपत सिंह बुटोला पुलिसकर्मियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

बुआ की तलाश में हताश हो चुके परिजनों की इसकी जानकारी दी गई। घटनाक्रम की जानकारी पाकर परिवार सन्न रह गए। आनन फानन में मासूम को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

चौकी प्रभारी लखपत सिंह बुटोला ने बताया कि कार स्वामी श्याम पुत्र मंगल सिंह निवासी भीमगोडा, हरिद्वार को हिरासत में ले लिया है।

कार स्वामी की हरकी पैड़ी क्षेत्र में श्याम स्टूडियो के नाम से दुकान है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed