{"_id":"5ccc37d5829f9bd20554ebc71f243077","slug":"road-accident-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में दो की मौत मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में दो की मौत मौत, दो घायल
अमर उजाला, सेलाकुई/ विकासनगर
Updated Mon, 25 Nov 2013 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो अलग-अलग हादसों में बाइकसवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए। सोमवार रात करीब नौ बजे रेसकोर्स देहरादून निवासी प्रियांशु बड़ोनी (23) अपने दोस्त शुभम अग्रवाल के साथ बाइक पर विकासनगर में एक शादी में शामिल होने जा रहा था।
विज्ञापन
रास्ते में सुद्धोवाला पालीटेक्निक के पास एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। आसपास के लोगों ने प्रियांशु और शुभम को 108 की मदद से सिनर्जी अस्पताल भेज दिया। वहां प्रियांशु की उपचार के दौरान मौत हो गई। शुभम को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। प्रियांशु देवभूमि इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी (डीबीआईटी) में बीटेक फोर्थ सेमेस्टर का छात्र था। देर रात बाइकसवार दो युवकों की दून-विकासनगर मार्ग पर चलने वाली बस से बंशीवाला में समरफील्ड स्कूल के पास आमने-सामने की भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन
युवक हरबर्टपुर से विकासनगर की ओर आ रहे थे। हादसे में एक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों को लेहमन अस्पताल पहुंचाया गया। देर रात तक उनकी पहचान नहीं हो सकी थी।