{"_id":"5912f17e4f1c1b231f85212b","slug":"road-accident-between-keertinagar-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी को जा रहा था पूरा परिवार, रास्ते में बड़ा हादसा; फिर हुआ चमत्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी को जा रहा था पूरा परिवार, रास्ते में बड़ा हादसा; फिर हुआ चमत्कार
ब्यूरो/अमर उजाला,कीर्तिनगर
Updated Wed, 10 May 2017 04:24 PM IST
विज्ञापन
accident logo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक शादी में शरीक होने के लिए छह सदस्यों का एक परिवार टैक्सी में सवार होकर जा रहा था। इसी बीच रास्ते में बड़ा हादसा हो गया। लेकिन एक चमत्कार ने सभी को बचा लिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, मढ़ी चौरास के एक ही परिवार के 6 लोग टैक्सी में बैठकर शादी-ब्याह में शामिल होने के लिए कांडा (बडियारगढ़) गांव को निकले थे। सेंद्री गांव में इसमें दो किशोर भी बैठ गए। कीर्तिनगर-बडियारगड़ मोटर मार्ग पर एक जूनियर हाईस्कूल सेंद्री के समीप चालक सुमन सिंह वाहन से नियंत्रण खो बैठा और वाहन लगभग 50 मीटर नीचे खेतों में जा गिरा।
विज्ञापन
दुर्घटना की सूचना मिलने पर एसडीएम नुपूर वर्मा और कोतवाल चंदन सिंह चौहान फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। घायलों को 108 से बेस अस्पताल श्रीकोट भेजा गया।
विज्ञापन
चौहान ने बताया कि इस दुर्घटना में वाहन चालक सुमन सिंह व उसका भाई जगदीश,बबीता देवी व उसके बच्चे अक्षत व आरती (सभी मढ़ी चौरास निवासी), नवीन और ऋतिक (सेंद्री निवासी) बैठे थे। इसमें नवीन के अलावा सभी को बेस अस्पताल श्रीकोट गंगानाली में भर्ती कराया गया है।