फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   road accident at pauri, 6 killed

पौड़ीः मारुति इको खाई में गिरी, 6 की मौत

Sat, 22 Feb 2014 07:45 PM IST
अमर उजाला, पौड़ी
अमर उजाला, पौड़ी Updated Sat, 22 Feb 2014 07:45 PM IST
विज्ञापन
road accident at pauri, 6 killed

उत्तराखंड के पौड़ी जिले में चौबट्टाखाल-दांथा मोटर मार्ग पर मालकोट बैंड के पास शुक्रवार देर रात मारुति इको वैन के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार छह लोगों की मौके पर मौत हो गई।

विज्ञापन


मृतकों में दो सगे भाई भी शामिल हैं। एक साथ छह लोगों की मौत से दांथा गांव में मातम का माहौल है।

शादी में आए थे
जानकारी के अनुसार दांथा गांव के सुरेंद्र सिंह की लड़की दीपमाला की शादी बृहस्पतिवार को डांग अगरोड़ा के संजय सिंह के साथ हुई थी। शुक्रवार सुबह को लड़के पक्ष के लोग द्वारबाटा के लिए दांथा गांव आए थे।
विज्ञापन


शाम के समय वापस डांग अगरोड़ा लौट आए। वर पक्ष के लोगों को छोड़ने के लिए वधू पक्ष के कई लोग गए थे। रात को यह सभी लोग डांग अगरोड़ा से दांथा गांव के लिए चले। बताया जा रहा है कि वापसी में यह लोग अलग-अलग वाहनों से लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो सगे भाइयों की मौत
रात करीब 11 बजे मालकोट बैंड के पास मारुति इको दुर्घटनाग्रस्त होकर करीब ढाई सौ मीटर खाई में जा गिरी। दुर्घटना में मारुति में सवार सुरेंद्र सिंह (52) पुत्र घनश्याम सिंह, कीरत सिंह (68) पुत्र त्रिलोक सिंह, जमन सिंह (62) पुत्र खुशाल सिंह, गोबिंद सिंह (68) पुत्र खुशाल सिंह, मनमोहन सिंह (48) पुत्र कुंवर सिंह, आजाद सिंह (40) पुत्र बचन सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतकों में शामिल जमन सिंह और गोविंद सिंह दोनों सगे भाई थे।

एक घंटे बाद मिली जानकारी
हादसे की जानकारी रात 12 बजे हो पाई। बताया जाता है कि दुर्घटनाग्रस्त मारुति के पीछे से ही एक अन्य वाहन से आ रहे लोगों को मारुति नजर नहीं आई तो संदेह होने पर वह पीछे लौटकर मारुति ढूंढने लगे। काफी देर बाद इन लोगों को मारुति खाई में गिरी दिखाई दी।

सूचना मिलने पर दांथा समेत आसपास के गांवों से सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच गए। चौबट्टाखाल के प्रभारी तहसीलदार छवाण सिंह रावत ने बताया कि दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए गए हैं।


एक अन्य दुर्घटना में चालक की मौत
चौबट्टाखाल तहसील के अंतर्गत एक अन्य दुर्घटना में पोखड़ा-संगलाकोटी-सतपुली मार्ग पर पोखड़ा से सतपुली की ओर आ रही इंडिका कार के जूनिसेरा के पास दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

राजस्व पुलिस के अनुसार शुक्रवार की देर रात इंडिका कार बुकिंग पर पोखड़ा में सवारी छोड़कर कोटद्वार लौट रही थी। मृतक चंद्रशेखर कोटद्वार का निवासी था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed