फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   rivers water heavy from origin

उद्गम से ही भारी हो रहा नदियों का पानी

Sun, 04 Dec 2016 12:41 PM IST
रजा शास्त्री/ अमर उजाला, देहरादून
रजा शास्त्री/ अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 04 Dec 2016 12:41 PM IST
विज्ञापन
rivers water heavy from origin
gangotri

ग्लोबल वार्मिंग के कारण ग्लेशियरों के पिघलने से उद्गम स्थल से ही नदियों का पानी भारी हो रहा है। पारिस्थितिकी में सूक्ष्म स्तर पर आ रहे बदलाव के साथ चट्टानों का क्षरण भी हो रहा है। इससे पानी में अधिक मात्रा में चूना और आयरन जैसे तत्व बढ़ रहे हैं। ग्लेशियर क्षेत्रों में आ रहे इस बदलाव के कारण पानी के साथ गाद भी अधिक बहकर आ रही है जिससे नदियों की मुख्य धारा के भरने का खतरा है। इससे हिमालय क्षेत्र की नदियों की धारा बदल सकती है।

विज्ञापन


वाडिया हिमालय भू विज्ञान संस्थान के वैज्ञानिकों ने नदियों के पानी की जांच की तो इसमें रेत और खनिज तत्वों की मात्रा सीमा से अधिक पाई गई। चट्टानों से निकले कण पानी के संपर्क में आ रहे हैं। इसका असर नदियों के किनारे चल रही बड़ी जल विद्युत परियोजनाओं पर पड़ा है। शोध में जल विद्युत परियोजनाओं की टरबाइनें खराब पाई गई हैं। खासतौर पर पानी की केमिस्ट्री में बदलाव देखा गया है। वैज्ञानिकों के मुताबिक यह पानी मानव, वन्य जीव और नदियों किनारे चल रहे उद्योग-धंधों पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है।
विज्ञापन


ग्लेशियर के कचरे और चट्टानों के क्षरण की वजह से अकेले मंदाकिनी नदी की चौड़ाई पांच गुना बढ़ गई है। वैज्ञानिकों का मानना है कि यदि इसी तरह गाद की मात्रा बढ़ती रही तो नदियां छिछली हो जाएंगी जिससे बारिश में बाढ़ का फैलाव क्षेत्र बढ़ जाएगा। इससे नदी किनारे बसी आबादी भी प्रभावित हो सकती है। आशंका यह भी है कि बिना शोधन किए यह पानी पीने से स्वास्थ्य समस्याएं भी पैदा हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘ग्लेशियरों के गलने से नदियों के जल में गाद और हानिकारक तत्वों की मात्रा बढ़ रही है। इससे पानी की केमिस्ट्री बदलेगी। जिस तरह की चट्टानों का क्षरण होगा उसके कण पानी में भी आएंगे। गाद से नदियों की मुख्य धारा पर असर भी पड़ेगा।’
- डॉ. अमित कुमार (वरिष्ठ वैज्ञानिक, वाडिया हिमालय भू विज्ञान संस्थान)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed