फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rivers and streams have frozen over in Gangotri Dham due to frost Uttarakhand Weather News

Uttarkashi: गंगोत्री धाम में जम गए नदी नाले, बर्फ नहीं गिरने से सेब बागवान और काश्तकार निराश

Sat, 03 Jan 2026 07:41 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 03 Jan 2026 07:41 PM IST
सार

गंगोत्री धाम में नदी नाले जम गए हैं। गंगोत्री में इन दिनों तापमान माइनस जीरो डिग्री से लेकर माइनस 11 से 12 डिग्री सेल्सियस जा रहा है।

विज्ञापन
Rivers and streams have frozen over in Gangotri Dham due to frost Uttarakhand Weather News
गंगोत्री धाम में जम गए नदी नाले - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

गंगोत्री धाम में अभी तक बर्फबारी नहीं हुई है। इसके बावजूद बारह माह पानी से सदाबहार रहने वाले छोटी-बड़ी नदियां पूरी तरह जम चुकी हैं। उन्होंने पाले की मोटी परतों का रूप ले लिया है। दूसरी ओर बर्फ न गिरने के कारण सेब बागवान और अन्य काश्तकार निराश नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

गंगोत्री में इन दिनों तापमान माइनस जीरो डिग्री से लेकर माइनस 11 से 12 डिग्री सेल्सियस जा रहा है। इसके बावजूद वहां पर इन दिनों करीब 25 साधु साधनारत हैं। इसके साथ ही गंगोत्री नेशनल पार्क के छह और पुलिस के दो कर्मचारी सहित गंगोत्री मंदिर समिति के कर्मचारी तैनात हैं।

विज्ञापन

कनखू बैरियर इंचार्ज राजवीर रावत ने बताया कि गंगोत्री धाम में इस सीजन में अभी तक बर्फबारी नहीं हुई है। लेकिन तापमान में भारी गिरावट आने के कारण गंगोत्री सहित गोमुख ट्रैक के सभी नदी-नाले पूरी तरह जम चुके हैं। पाले की कई इंच मोटी परत के बीच भागीरथी नदी में बहुत कम पानी बह रहा है। साथ ही केदार गंगा, ऋषिकुर नाला, पागल नाला, चीड़बासा नाला भी पूरी तरह जम चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...एंजेल चकमा हत्याकांड: शोक में डूबा है गांव, अब कभी नहीं लौटेगा लाल...पिता बोले-बेटे के लिए न्याय चाहिए

गंगोत्री में पानी की आपूर्ति के लिए पाले को आग में पिघलाकर पूरा किया जा रहा है। दूसरी ओर बर्फबारी और बारिश न होने के कारण सेब बागवान सहित अन्य क्षेत्रीय किसान निराश नजर आ रहे हैं क्योंकि सूखे के कारण मटर, गेहूं आदि की फसलों पर बुरा असर पड़ रहा है।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed