{"_id":"589de6144f1c1bc05537c0d3","slug":"river-bath-in-magh-purnima","type":"story","status":"publish","title_hn":"माघ पूर्णिमा पर दो लाख ने गंगा में डुबकी लगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माघ पूर्णिमा पर दो लाख ने गंगा में डुबकी लगाई
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Fri, 10 Feb 2017 09:41 PM IST
विज्ञापन
snan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माघ मास के समापन पर देश के विभिन्न भागों से आए करीब दो लाख श्रद्धालुओं ने गंगा मैया में डुबकी लगाकर पुण्य अर्जित किया। इसके साथ ही एक महीने चला माघ स्नान और पांच दिनों की पंचस्नानी संपन्न हो गई।
विज्ञापन
सबसे पवित्र कहे जाने वाले माघ मास के पूरे महीने स्नान करने के लिए सैकड़ों तीर्थयात्री धर्मनगरी में रुके हुए थे। इन यात्रियों ने स्नान संपन्न होने के बाद उद्यापन भी किए। पूर्णिमा का स्नान सवेरे छह बजे से शुरू हो गया था। सूर्यादय के बाद गंगा तट पर भीड़ बढ़ती गई।
विज्ञापन
श्रद्धालुओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य प्रदान किया। कुशावर्त घाट पर जाकर यज्ञोपवीत, मुंडन, कर्ण छेदन आदि अनेक संस्कार संपन्न कराए गए। गंगा तटों पर श्रद्धालुओं ने तर्पण भी किया। भगवान भोलेनाथ के मंदिरों में पूर्णिमा पर तर्पण करने वालों की संख्या भी खूब रही।
विज्ञापन
स्नान के लिए आए यात्रियों में विशेष रूप से तिल से बने पदार्थों का दान किया। मकर सक्रांति से प्रारंभ हुए तिल पर्वों का भी शुक्रवार को समापन दिवस था। माघ के अंतिम पांच दिनों में गंगा तट पर रुककर प्रतिदिन पंचस्नानी करने वालों ने पुरोहितों को यथोचित दान दिया।
आने वाले श्रद्धालुओं में उत्तराखंड के दोनों मंडलों से आए गंगा भक्तों की संख्या खूब थी। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर से भी खासी संख्या में श्रद्धालु गंगा तट पहुंचे। दिल्ली और उत्तर प्रदेश के अनेक नगरों से यात्रियों का आगमन दिनभर जारी रहा।