फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ritu Khanduri met Lok Sabha Speaker Om Birla: Assembly Speaker to attend CPA executive committee meeting in Guwahati

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मिलीं रितु खंडूरी : भारत में पहली बार गुवाहाटी में आयोजित सीपीए की कार्यकारी समिति की बैठक में होंगी शामिल 

Fri, 08 Apr 2022 11:49 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 08 Apr 2022 11:49 AM IST
सार

असम विधानसभा इस बार सीपीए भारत रीजन के 8वें सम्मेलन की मेजबानी भी कर रहा है। भारत रीजन की ओर से उत्तराखंड व असम राज्य की विधानसभा इस कार्यकारी समिति की सदस्य हैं।

विज्ञापन
Ritu Khanduri met Lok Sabha Speaker Om Birla: Assembly Speaker to attend CPA executive committee meeting in Guwahati
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मिलीं रितु खंडूरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी भूषण भारत में पहली बार गुवाहाटी में आयोजित राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (सीपीए) की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्यकारी समिति की बैठक में भाग लेंगी। इस बैठक में शामिल होने के लिए वह 9 से 12 अप्रैल तक असम के दौरे पर रहेंगी। 

विज्ञापन


पहली बार असम विधानसभा 9 व 10 अप्रैल को सीपीए मध्य वर्षीय कार्यकारी समिति की बैठक की मेजबानी कर रही है। सीपीए की कार्यकारी समिति में सीपीए के अध्यक्ष के नेतृत्व में लगभग 35 सदस्य शामिल हैं और इसमें अफ्रीका के अलावा सीपीए के प्रत्येक क्षेत्र के तीन क्षेत्रीय प्रतिनिधि शामिल हैं। भारत रीजन की ओर से उत्तराखंड व असम राज्य की विधानसभा इस कार्यकारी समिति की सदस्य हैं।
विज्ञापन


सीपीए की कार्यकारी समिति की बैठक में अफ्रीका, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटिश आइसलैंड, कनाडा एवं कैरिबियन अमेरिका एंड अटलांटिक रीजन के सदस्य प्रतिभाग करेंगे। वहीं असम विधानसभा इस बार सीपीए भारत रीजन के 8वें सम्मेलन की मेजबानी भी कर रहा है। 11 व 12 अप्रैल को यह सम्मेलन गुवाहाटी विधानसभा भवन में होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सम्मेलन में 200 से अधिक प्रतिनिधि लेंगे भाग

सम्मेलन में सभी राज्यों के विधानसभा के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, विपक्ष के नेता, लोकसभा और राज्यसभा के सदस्यों समेत 200 से अधिक प्रतिनिधि भाग लेंगे। सम्मेलन की अध्यक्षता लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला करेंगे। राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (सीपीए) लगभग 180 राष्ट्रमंडल संसदों व विधान मंडलों का एक अंतरराष्ट्रीय समुदाय है। जो राष्ट्रमंडल की लोकतांत्रिक शासन के उच्चतम मानकों के प्रति प्रतिबद्धता को गहरा करने के लिए मिलकर काम करते हैं। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी भूषण गुवाहाटी विधानसभा परिसर में आयोजित होने वाले कार्यकारी समिति की बैठक व सीपीए इंडिया रीजन के सम्मेलन में प्रतिभाग करेंगी। इसके लिए वह आठ अप्रैल को देर शाम दिल्ली से गुवाहाटी के लिए रवाना होंगी। इस कार्यक्रम के दौरान उनके साथ विधानसभा के सचिव मुकेश सिंघल भी साथ रहेंगे।
 

ये भी पढ़ें...आस्था का उमड़ेगा सैलाब: चारधाम यात्रा को लेकर जबरदस्त उत्साह, दो साल बाद टूट सकता है तीर्थ यात्रियों का रिकॉर्ड, यह हैं वजह


 

विधानसभा अध्यक्ष ने उपराष्ट्रपति से की भेंट

विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी भूषण ने उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू से भी शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने उप राष्ट्रपति से महिला स्पीकर के रूप में पहली बार सदन संचालन के अनुभव पर बातचीत की। शिष्टाचार भेंट के दौरान उपराष्ट्रपति ने रितु खंडूरी भूषण को उत्तराखंड की प्रथम महिला विधानसभा अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई दी। विधानसभा अध्यक्ष ने उत्तराखंड के विकास से संबंधित विभिन्न विषयों पर उपराष्ट्रपति से चर्चा की। इसके बाद दिल्ली में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों के बीच सदन संचालन से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा वार्ता हुई। वार्ता के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने लोकसभा अध्यक्ष को केदारनाथ धाम का प्रतीक चिन्ह भेंट किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed