फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ritu Khanduri filed nomination, On March 26, Uttarakhand will get first woman Assembly Speaker

रितु खंडूरी ने भरा नामांकन: 26 मार्च को उत्तराखंड को मिल जाएगी पहली महिला विधानसभा अध्यक्ष

Thu, 24 Mar 2022 06:59 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 24 Mar 2022 06:59 PM IST
सार

कोटद्वार विधानसभा से विधायक रितु खंडूरी भूषण ने उत्तराखंड विधानसभा के इतिहास में पहली महिला प्रत्याशी के रूप में विधानसभा अध्यक्ष के पद के लिए नामांकन भरा। विधानसभा सचिव के कार्यालय में नामांकन प्रक्रिया पूर्ण की गई।

विज्ञापन
Ritu Khanduri filed nomination, On March 26, Uttarakhand will get first woman Assembly Speaker
रितु खंडूरी ने किया नामांकन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड राज्य की पांचवीं विधानसभा में विधानसभा अध्यक्ष पद पर गुरुवार को बीजेपी से कोटद्वार विधायक रितु खंडूरी भूषण ने नामांकन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर धामी, कैबिनेट मंत्रियों में  प्रेमचंद अग्रवाल, सुबोध उनियाल, रेखा आर्य सहित कई विधायक मौजूद थे|

विज्ञापन


कोटद्वार विधानसभा से विधायक रितु खंडूरी भूषण ने उत्तराखंड विधानसभा के इतिहास में पहली महिला प्रत्याशी के रूप में विधानसभा अध्यक्ष के पद के लिए नामांकन भरा। विधानसभा सचिव के कार्यालय में नामांकन प्रक्रिया पूर्ण की गई।बता दें कि विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए 24 एवं 25 मार्च नामांकन की तिथि रखी गई है जबकि 26 मार्च को सदन में विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन किया जाएगा।
विज्ञापन


इस दौरान मुख्यमंत्री सहित मंत्रियों और विधायकों द्वारा रितु खंडूरी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई। नामांकन के दौरान प्रस्तावक में खजान दास, मुन्ना सिंह चौहान, सरिता आर्या, दुर्गेश लाल, चंदन राम दास, प्रमोद नैनवाल, सविता कपूर, उमेश शर्मा, विनोद कंडारी, महेश जीना, भरत चौधरी, भोपाल राम टम्टा, बिशन सिंह चुफाल, सतपाल महाराज, मदन कौशिक, कैलाश चंद्र गहतोडी मौजूद रहे। वहीं समर्थक में सुरेश गढ़िया, बृज भूषण गैरोला, राम सिंह केड़ा, शैला रानी, सुरेश चौहान, मोहन सिंह बिष्ट, शक्ति लाल, रेणु बिष्ट, शिव अरोड़ा, अनिल नौटियाल, सौरभ बहुगुणा, रेखा आर्य, सुबोध उनियाल, दीवान सिंह बिष्ट  शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी ने महिला को विधानसभा अध्यक्ष बनाकर हकीकत बताई ः धामी

नामांकन भरने के बाद रितु खंडूरी ने केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें खुशी है कि उत्तराखंड राज्य में महिलाओं का सम्मान करते हुए विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए उन्हें प्रत्याशी बनाया गया| उन्होंने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष बनने के बाद वह प्रदेश की जनता की अपेक्षाओं एवं आकांक्षाओं के अनुरूप कार्य करेंगी। 


ये भी पढ़ें...उत्तराखंड: धामी कैबिनेट की पहली बैठक में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने का प्रस्ताव पास, उच्च स्तरीय कमेटी तैयार करेगी ड्राफ्ट

साथ ही सदन की संसदीय परंपराओं के निर्वहन के लिए प्रतिबद्ध रहेंगी| उन्होनें कहा की वह दलगत राजनीति से ऊपर उठकर काम करेंगे। साथ ही पद की गरिमा का पालन करेंगी। वहीं सीएम धामी ने कहा कि चुनाव के समय में विलुप्त होने जा रही पार्टियां दावे करती हैं कि मैं लड़ूंगी, लड़ सकती हूं लेकिन न वो लड़ी और न लड़वा पाए। हमारी पार्टी ने महिला को विधानसभा अध्यक्ष बनाकर हकीकत बताई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed