फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Risk: Tourists are bathing below Tiger Falls

Dehradun News: जान जोखिम में डालकर टाइगर फॉल के नीचे नहा रहे हैं पर्यटक

Wed, 25 Jun 2025 01:55 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jun 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Risk: Tourists are bathing below Tiger Falls
प्रतिबंध के बाद भी टाइगर फाॅल में पर्यटक जान जोखिम में डालकर स्नान कर रहे हैं। झरने के ऊपर पहाड़ी पर 17 संवेदनशील पेड़ हैं जो, कभी भी नीचे गिर सकते है। प्रशासन और विभाग बेखबर है।
विज्ञापन




बीती 26 मई को चकराता के प्रसिद्ध टाइगर फॉल में पहाड़ी से एक बड़ा पेड़ गिरने से दिल्ली की एक महिला पर्यटक और स्थानीय व्यक्ति की मौत हो गई थी। उसके बाद प्रशासन ने चकराता में पर्यटकों के स्नान करने पर रोक लगा दी थी। हालांकि, पर्यटक टाइगर फॉल को देख सकते हैं।
विज्ञापन


तहसील प्रशासन, पर्यटन विभाग और वन विभाग की संयुक्त टीम ने टाइगर फाॅल के ऊपर पहाड़ी का निरीक्षण किया था। इस दौरान पहाड़ी पर 17 पेड़ संवेदनशील पाए गए थे। झरने के उफान पर आने से संवेदनशील पेड़ कभी भी नीचे गिर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




गर्मियों की छुट्टियों के बीच देहरादून, सहारनपुर, पांवटा, सिरमौर, दिल्ली, नोएडा, हरियाणा और पंजाब से बड़ी संख्या में पर्यटक चकराता पहुंच रहे हैं। पर्यटक दुर्घटना के खतरे के बाद भी टाइगर वाटर फॉल में स्नान के लिए पहुंच रहे हैं।

हैरानी की बात है कि बिना किसी रोक-टोक के पर्यटक झरने के नीचे स्नान करते हुए नजर आ रहे है। खतरे से बेखबर कई पर्यटक तो छोटे-छोटे बच्चों के साथ झरने के ठीक नीचे स्नान कर रहे हैं। दुर्घटना के लिहाज से वर्तमान में अतिसंवेदनशील टाइगर फाॅल के नीचे पर्यटकों की मौज मस्ती के वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। बावजूद, प्रशासन और पर्यटन विभाग सुरक्षा इंतजाम करने के मामले में लापरवाह बने हुए है। यह लापरवाही किसी की जान पर भारी पड़ सकती है।




---

वर्जन...



हाल ही में तीनों तहसीलों का प्रभार ग्रहण किया हूं। चकराता में टाइगर फॉल में हुई दुर्घटना का मामला संज्ञान में है। प्रतिबंध के बाद भी वाटर फॉल में पर्यटकों के स्नान करने के मामले की जांच कर संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी। - प्रेमलाल, एसडीएम, चकराता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed