{"_id":"6213487e4d9abb6d534654d4","slug":"rishikesh-young-boy-took-poison-in-the-deception-of-medicine-in-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऋषिकेश: युवक ने दवाई के धोखे में गटक लिया जहर, दोस्त ने कराया अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऋषिकेश: युवक ने दवाई के धोखे में गटक लिया जहर, दोस्त ने कराया अस्पताल में भर्ती
Mon, 21 Feb 2022 01:48 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Published by: रेनू सकलानी
Updated Mon, 21 Feb 2022 01:48 PM IST
सार
युवक की तबीयत बिगड़ने के बाद उसके दोस्त ने एसपीएस ऋषिकेश अस्पताल में उसे भर्ती कराया।
विज्ञापन
जहर (प्रतीकात्मक)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लक्ष्मण झूला थाना क्षेत्र के एक युवक ने दवाई के धोखे में जहरीला पदार्थ गटक लिया। पौड़ी निवासी युवक को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार चल रहा है। युवक की हालत गंभीर है। फिलहाल चिकित्सकों की ओर से युवक की स्थिति को लेकर कुछ और जानकारी नहीं दी गई।
विज्ञापन
युवक की तबीयत बिगड़ने के बाद उसके दोस्त ने एसपीएस ऋषिकेश अस्पताल में भर्ती कराया। लक्ष्मणझूला थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह गौरव पंवार पुत्र विनोद पंवार निवासी नीलकंठ, जिला पौड़ी गढ़वाल ने दवा की जगह जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इसके बाद उसके मुंह से झाग निकलने लगा। युवक की तबीयत बिगड़ती देख दोस्त अमित रावत उसको एसपीएस राजकीय अस्पताल लेकर आया। अस्पताल में युवक का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन