फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rishikesh: Two brothers of Etawah cut throat and hand vein with blade in Depression for losing their job

Rishikesh: नौकरी छूटी तो अवसाद में आए इटावा के दो भाई, ब्लेड से काटा गला और हाथ की नस, Aiims में भर्ती

Mon, 13 Mar 2023 08:37 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 13 Mar 2023 08:37 PM IST
सार

अनुराग दुबे और शिवम दुबे दोनों सगे भाई हैं। अनुराग दुबे ने पूछताछ के दौरान बताया कि दोनों भाई अहमदाबाद में नौकरी करते थे। दोनों की नौकरी छूट गई। उनके पिता ने भी मकान और संपत्ति बेच दी। ऐसे में उनके पास आत्महत्या के अलावा कोई चारा नहीं बचा था।

विज्ञापन
Rishikesh: Two brothers of Etawah cut throat and hand vein with blade in Depression for losing their job
युवकों को खाई से निकालते एसडीआरएफ के जवान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नौकरी छूटने से अवसाद में आए उत्तरप्रदेश के इटावा के दो सगे भाईयों ने ब्यासी के पास आत्महत्या की मंशा से ब्लेड से अपना गला और हाथ की नस काट ली। सूचना पर एसडीआरएफ और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। दोनों युवक सड़क से 200 मीटर नीचे खाई में पड़े थे। एसडीआरएफ ने दोनों युवकों को खाई से निकालकर एम्स में उपचार के लिए भर्ती करवाया। जिसमें से एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन


Roorkee: ट्रैक्टर से टक्कर होते ही आग का गोला बनी दिल्ली से आ रही कार, लपटें देख मची अफरा-तफरी, तस्वीरें
विज्ञापन


सोमवार को ब्यासी चौकी पुलिस को ऋषिकेश बदरीनाथ हाइवे पर सिंगटाली से कौड़ियाला के बीच खाई में दो युवकों के घायल अवस्था में होने की सूचना मिली थी।सूचना देने वाले व्यक्ति ने बताया कि घायलों में से एक युवक अपने भाई को बचाने के लिए चिल्ला रहा है। सूचना पर ब्यासी चौकी इंचार्ज यशवंत खत्री और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। मुनि की रेती थाना प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि एसडीआरएफ के जवान 200 मीटर खाई में उतरे। उन्होंने देखा कि खून से लथपथ एक युवक बेहोश पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके हाथ और गले पर ब्लेड के काटे के निशान मिले। दूसरे युवक के भी गले और हाथ पर ब्लेड के काटे के निशान थे। मौके से एक सर्जिकल ब्लेड भी मिला। बताया कि दोनों की पहचान उत्तरप्रदेश के इटावा के ब्रह्मनगर निवासी अनुराग दुबे (32) पुत्र अजब सिंह और शिवम दुबे (30) के रूप में हुई है। दोनों युवकों को बाहर निकालकर 108 इमरजेंसी एंबुलेंस से एम्स में उपचार के लिए भेजा गया। बताया कि शिवम दुबे की हालत गंभीर है, एम्स में उसका ऑपरेशन हो रहा है।

पिता ने बेच दी संपति, नौकरी भी छूटी, नहीं बचा रास्ता

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अनुराग दुबे और शिवम दुबे दोनों सगे भाई हैं। अनुराग दुबे ने पूछताछ के दौरान बताया कि दोनों भाई अहमदाबाद में नौकरी करते थे। दोनों की नौकरी छूट गई। उनके पिता ने भी मकान और संपत्ति बेच दी। ऐसे में उनके पास आत्महत्या के अलावा कोई चारा नहीं बचा था। बताया कि दोनों रविवार को आत्महत्या करने के लिए ऋषिकेश आए, यहां आईएसबीटी के पास से एक स्कूटी किराए पर ली। मेडिकल स्टोर से सर्जिकल ब्लेड भी लिए।

स्कूटी लेकर दोनों शिवपुरी निकल गए और कमरा लिया। सोमवार को दोनों ऋषिकेश बदरीनाथ हाइवे पर सिंगटाली के पास पहुंचे। यहां दोनों ने स्कूटी खड़ी की और नीचे उतर गए। दोनों ने ब्लेड से नस और गले को काटकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। लेकिन भाई का जब अधिक खून निकलते देखा तो वह डर गया। युवकों के जीजा ने बताया कि पारिवारिक कारणों से दोनों भाई अवसादग्रस्त थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed