फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rishikesh Road accident on Chilla road SDRF Search Operation Continue in Chila Nahar

Rishikesh Accident: वाहन हादसे में लापता वार्ड की तलाश में सर्च अभियान जारी, 30 घंटे बाद भी नहीं लगा सुराग

Tue, 09 Jan 2024 10:51 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 09 Jan 2024 10:51 AM IST
सार

Rishikesh Accident News: राजाजी प्रशासन को ये वाहन पेट्रोलिंग व जानवरों के रेस्क्यू के लिए मिला था। लेकिन ट्रायल के दौरान ही यह वाहन हादसे का शिकार हो गया। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Rishikesh Road accident on Chilla road SDRF Search Operation Continue in Chila Nahar
चीला नहर में सर्च अभियान में जुटी एसडीआरएफ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजाजी पार्क की चीला रेंज में सड़क हादसे में लापता राजाजी टाइगर रिजर्व की वार्डन आलोकी की तलाश जंगल से लेकर नहर में जारी रही। दिनभर शक्ति नहर पर मंत्री, अफसरों समेत लोगों का हुजूम लगा रहा। परिजनों से लेकर सभी अधिकारियों की निगाहें आलोकी को ढूंढती रहीं, लेकिन 30 घंटे के बाद भी वार्डन आलोकी का कोई सुराग नहीं लग सका।

विज्ञापन


सोमवार की शाम करीब पांच बजे राजाजी टाइगर रिजर्व की चीला रेंज के रेंजर शैलेष घिल्डियाल समेत चार लोगों की वाहन के हादसाग्रस्त होने से मौत हो गई थी। लेकिन चीला वार्डन आलोकी लापता हो गई थीं। अंदेशा जताया जा रहा है कि वार्डन वाहन से छिटक कर शक्ति नहर में गिरी हैं। इससे शक्ति नहर को सोमवार को बंद करा दिया गया था। एसडीआरएफ की ओर से नहर में सर्च ऑपेरशन चलाया जा रहा है। मौके पर वन मंत्री सुबोध उनियाल भी पहुंचे। उन्हाेंने रेस्क्यू टीमों को गंभीरता से सर्च ऑपेरशन चलाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


उधर, राजाजी टाइगर रिजर्व के आला अफसरों के नेतृत्व में गश्त टीमों की ओर से भी सर्च ऑपरेशन चलाया गया। गश्त टीमों की ओर से जंगल के कोने-कोने को खंगाला गया, घटनास्थल के आसपास क्षेत्र की झाड़ियों को गहनता से देखा गया, मगर 30 घंटे गुजरने के बाद भी वार्डन का कुछ भी पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


Dehradun: झाझरा में क्लोरीन गैस के रिसाव से मचा हड़कंप, पुलिस ने खाली कराया पूरा इलाका, दो अस्पताल में भर्ती

पेट्रोलिंग के लिए मिला था वाहन

बता दें कि हादसे का शिकार हुए वाहन में कई अफसर व वनकर्मी सवार थे। हादसे में दो रेंजर समेत चार लोगों की मौत हो गई और वार्डन छिटककर चीला नहर में जा गिरीं। उनकी खोज के लिए एसडीआरएफ ने सोमवार को ही तकरीबन तीन घंटे अभियान चलाया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद तड़के से टीम रेस्क्यू में जुटी है।

राजाजी प्रशासन को ये वाहन पेट्रोलिंग व जानवरों के रेस्क्यू के लिए मिला था। ट्रायल के लिए वाहन में वन्य जीव प्रतिपालक आलोकी, वन क्षेत्राधिकारी शैलेश घिल्डियाल, उपवन क्षेत्राधिकारी प्रमोद ध्यानी, चिकित्सक राकेश नौटियाल के अलावा कुलराज सिंह, हिमांशु गोसाई, सैफ अली खान, अंकुश, अमित सेमवाल व अश्विन बीजू सवार थे। बताया जा रहा है कि वाहन चीला से ऋषिकेश की ओर जा रहा था। चीला विद्युत गृह से कुछ आगे अचानक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराया और बाद में चीला शक्ति नहर के पैराफिट से जा टकराया। दुर्घटना में कुछ लोग छिटक कर खाई में जा गिरे। वहीं वाहन में सवार वन्य जीव प्रतिपालक आलोकी नहर में जा गिरीं। वाहन के पीछे चल रहे एक अन्य वाहन में सवार लोगों ने इसकी सूचना पुलिस व पार्क प्रशासन को दी। साथ ही रेस्क्यू भी शुरू किया।

मौके पर पहुंची पुलिस व वन विभाग के कर्मचारियों ने घायलों को खाई से निकाल कर उपचार के लिए एम्स पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने शैलेश घिल्डियाल (रेंज अधिकारी), प्रमोद ध्यानी (डिप्टी रेंजर), सैफ अली खान पुत्र खलील उल रहमान, कुलराज सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं, हिमांशु गोसाई पुत्र गोविंद सिंह (वाहन चालक), राकेश नौटियाल, अंकुश, अमित सेमवाल (चालक), अश्विन बिजू (24 वर्ष) (चालक) घायल हैं। वन्य जीव प्रतिपालक आलोकी लापता चल रही हैं। कुलराज सिंह व अंकुश वाहन बनाने वाली कंपनी के कर्मचारी बताए जा रहे हैं। उक्त दोनों वाहन का ट्रायल करा रहे थे।

वाहन में बैठे लोगों की संख्या पर भी संशय

वाहन में बैठे लोगों की संख्या पर भी संशय बना हुआ है। विभाग के अनुसार वाहन में 10 लोग सवार थे। इनमें चार की मौत हो चुकी है। पांच घायल हैं। वार्डन लापता चल रही हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने दो लोगों के चीला नहर में बहने की बात कही है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि उन्होंने एक महिला व एक पुरुष को नहर में बहते देखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed