फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rishikesh on top list for Adventure in Ministry of Tourism  

गोवा-केरल को पछाड़ साहसिक खेलों की राजधानी बना ऋषिकेश, केंद्र सरकार के अध्ययन में हुआ खुलासा

Thu, 10 Jan 2019 11:29 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 10 Jan 2019 11:29 AM IST
विज्ञापन
Rishikesh on top list for Adventure in Ministry of Tourism  
Rishikesh

केंद्र सरकार के पर्यटन मंत्रालय के एक अध्ययन के अनुसार ऋषिकेश को देश की साहसिक खेलों की राजधानी के रूप में चिन्हित किया गया है। लोकप्रिय और तीव्र राफ्टिंग रैपिड्स के साथ-साथ देश के सर्वोच्च बंजी जंपिंग प्लेटफार्म की मेजबानी करने वाला ऋषिकेश इस वर्ष एडवेंचर प्रेमियों की पहली पसंद रहा। एडवेंचर प्रेमियों की पसंद के मामले में गोवा दूसरे और केरल तीसरे स्थान पर रहा है।

विज्ञापन


सचिव पर्यटन दिलीप जावलकर के अनुसार वर्ष 2018 को केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय ने एडवेंचर ईयर के रूप में मनाया। इस ईयर में इस प्रकार की महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त करना राज्य के पर्यटन के लिए सम्मान का विषय है। उन्होंने कहा कि ऋषिकेश अब न केवल योग राजधानी, बल्कि एडवेंचर कैपिटल की उपाधि से भी सम्मानित हो गया है। आगामी फरवरी माह में प्रस्तावित पाटा-2019 के परिप्रेक्ष्य में यह एक सकारात्मक संदेश है।

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय के अध्ययन में यह भी सामने आया है कि सर्वाधिक 25 फीसदी लोगों ने ट्रेकिंग को चुना। 14 फीसदी भारतीयों की पसंद बनकर रिवर राफ्टिंग अत्यधिक लोकप्रिय एडवेंचर स्पोर्ट साबित हुआ। कारण यह बताया गया है कि भारत में काफी सारे राफ्टिंग रेपिड्स उपलब्ध हैं और लोग एक ग्रुप के रूप में राफ्टिंग का आनंद लेना पसंद करते हैं।

उन्होंने बताया कि ऋषिकेश में होने वाली बंजी जंपिंग अध्ययन का एक महत्वपूर्ण विषय रहा। पिछले आठ वर्षों में इसकी शुरुआत से लेकर अब तक यहां से 70,000 जंप किए जा चुके हैं जो एक छोटी सी अवधि में स्थापित किया गया अंतरराष्ट्रीय मानक है।

कैंपिंग एक अन्य महत्वपूर्ण शैक्षिक गतिविधि के रूप में हो रहा है। लगभग 10 फीसदी लोगों ने इस विकल्प को एडवेंचर के माध्यम के रूप में चुना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed