{"_id":"611512ed8ebc3ef4513f9372","slug":"rishikesh-news-woman-missing-suicide-note-left-in-ganga-ghat","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऋषिकेश: नावघाट पर सुसाइड नोट छोड़कर महिला लापता, छानबीन में जुटे आपदा-राहत दल के जवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऋषिकेश: नावघाट पर सुसाइड नोट छोड़कर महिला लापता, छानबीन में जुटे आपदा-राहत दल के जवान
Thu, 12 Aug 2021 05:57 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Thu, 12 Aug 2021 05:57 PM IST
सार
सुसाइड नोट में एक महिला ने आत्महत्या करने का जिक्र कर गंगा में छलांग लगाने की बात लिखी थी। अनहोनी की आशंका के चलते कोतवाली पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन
गंगा नदी में महिला को खोजने का प्रयास किया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऋषिकेश कोतवाली अंतर्गत त्रिवेणीघाट के समीप नावघाट में एक बैग मिलने से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची त्रिवेणीघाट चौकी पुलिस ने छानबीन शुरू की। बैग खोलने पर पुलिस को उसमें कपड़े और एक डायरी में लिखा सुसाइड नोट बरामद हुआ।
विज्ञापन
सुसाइड नोट में एक महिला ने आत्महत्या करने का जिक्र कर गंगा में छलांग लगाने की बात लिखी थी। अनहोनी की आशंका के चलते कोतवाली पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी। त्रिवेणीघाट में तैनात आपदा राहत दल के जवानों ने गंगा नदी में राफ्ट से महिला को खोजने का प्रयास किया। लेकिन महिला का कहीं कुछ पता नहीं चला है।
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने बताया कि महिला के बैग में मिले दस्तावेज से महिला की पहचान मंजू पंवार (25) पत्नी दीपक पंवार, गांव बगर, पोस्ट ऑफिस मालगांव बडियार टिहरी गढ़वाल के रूप में हुई है। कोतवाली पुलिस ने बताया कि महिला ने सुसाइड नोट में गृहक्लेश का जिक्र किया हुआ है।
विज्ञापन
थाना घनसाली पुलिस को इसकी सूचना दे दी गई है। राहत-बचाव टीम में हरीश गुसाईं, अनिल चौधरी, अनूप तोमर, हरीश सुंदरियाल, त्रेपन सिंह, विनोद सेमवाल थे।