फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rishikesh News: Vicious thug arrested for cheating by staying in luxurious hotels and not gives bill

शातिर ठग गिरफ्तार: आलीशान होटलों में रुककर पूरे करता था शौक, बिल देने के वक्त हो जाता था फरार

Sat, 17 Dec 2022 05:39 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 17 Dec 2022 05:39 PM IST
सार

पूछताछ में यह बात भी सामने आई कि आरोपी अन्य राज्यों में भी इसी तरह की ठगी की घटनाओं को अंजाम दे चुका है। जिसकी पुलिस संबंधित क्षेत्रों की कोतवाली और थानों से जानकारी एकत्र कर रही है।

विज्ञापन
Rishikesh News: Vicious thug arrested for cheating by staying in luxurious hotels and not gives bill
गिरफ्तारी(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

विस्तार

ऋषिकेश में मुनिकीरेती थाना पुलिस ने होटलों में ठहरने और बिल देने के समय फरार होने वाले शातिर ठग को गिरफ्तार किया है। तपोवन के एक होटल को 58,632 रुपये की चपत लगाने के बाद ठग दो महीने से फरार चल रहा था। पुलिस पूछताछ में पता चला कि ठग पौड़ी गढ़वाल जिले के लक्ष्मणझूला थाना क्षेत्र के साथ देश के अन्य राज्यों में भी ऐसे ही ठगी की घटनाओं को अंजाम दे चुका है।

विज्ञापन


ऋषिकेश कोतवाली क्षेत्र के विस्थापित क्षेत्र निर्मल ब्लॉक के बी 189 निवासी दिनेश कुमार सिंह ने बीती चार अक्तूबर को उनके साथ हुई ठगी की घटना को लेकर तहरीर दी थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि तपोवन में उनका रूद्रम नाम से होटल है। बीती 13 अगस्त को उनके होटल में दिल्ली के लक्ष्मीनगर निवासी इंद्रनील भट्टाचार्य ने कमरा लिया था।
विज्ञापन


बताया कि वह होटल से ही खाने के लिए महंगा भोजन ऑर्डर करता था। चार सितंबर को वह होटल के स्टाफ को बिल के भुगतान के लिए एटीएम से रुपये निकालने की बात कहते हुए बाहर चला गया और वापस नहीं लौटा। संपर्क करने पर उसका नंबर स्विच ऑफ आ रहा है। बताया कि इंद्रनील भट्टाचार्य ने 58,632 रुपये का भुगतान करना है। थाना प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि पुलिस ने ठगी से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगातार दबिश कर रही थी पुलिस
उन्होंने बताया कि पुलिस टीम लगातार आरोपी की तलाश में जुटी थी। मुखबिर की सूचना पर आरोपी इंद्रनील भट्टाचार्य को पुलिस टीम ने उत्तर प्रदेश के नोएडा के सेक्टर 19 से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पौड़ी गढ़वाल के लक्ष्मणझूला थाना क्षेत्र में जोस्टन होटल के मालिक को भी इसी तरह की ठगी से 51,648 रुपये का चूना लगा चुका है।


पूछताछ में यह बात भी सामने आई कि आरोपी इसी तरह बड़े होटलों में रुकता था और बिल के भुगतान के समय कोई बहाना बना कर फरार हो जाता था। बताया कि आरोपी देश के अन्य राज्यों में भी इसी तरह की ठगी की घटनाओं को अंजाम दे चुका है, जिसकी संबंधित क्षेत्रों की कोतवाली और थानों से जानकारी एकत्र की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed