फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rishikesh News: Uttarakhand Former cm bhuwan chandra khanduri Admitted in Aiims for medical observation

Uttarakhand: जांच के लिए एम्स पहुंचे पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूड़ी, डॉक्टरों ने मेडिकल ऑब्जर्वेशन में रखा

Thu, 18 Aug 2022 11:22 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 18 Aug 2022 11:22 PM IST
सार

पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूड़ी की हार्ट से संबंधित जांचें कराई गई हैं। एडवांस्ड जांचों की रिपोर्ट आने तक उन्हें अस्पताल में मेडिकल ऑब्जर्वेशन में रखा गया है। 

विज्ञापन
Rishikesh News: Uttarakhand Former cm bhuwan chandra khanduri Admitted in Aiims for medical observation
बीसी खंडूड़ी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

कमजोरी और थकावट महसूस होने पर पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी बेटे के साथ उपचार के लिए एम्स पहुंचे। यहां स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उनकी लिवर, किडनी और अन्य संबंधित पैथोलॉजी जांच कराई। एम्स निदेशक प्रो. मीनू सिंह पूर्व मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य की जानकारी लेने कार्डियोलॉजी विभाग में पहुंचीं। 

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को दोपहर करीब 12 बजे पूर्व मुख्यमंत्री बेटे मनीष खंडूड़ी के साथ देहरादून से कार में एम्स पहुंचे। यहां काडिर्योलॉजी विभाग में डॉ. बरुण कुमार ने उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया। एम्स के पीआरओ हरीश मोहन थपलियाल ने बताया पूर्व मुख्यमंत्री ने कार्डियोलॉजिस्ट को बताया कि उनको कमजोरी और थकावट महसूस हो रही है। स्वास्थ्य परीक्षण के बाद कार्डियोलॉजिस्ट ने उनको लीवर, किडनी आदि पैथोलॉजी जांच लिखी। जांच के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री को चिकित्सकीय देखरेख में रखा गया। 
विज्ञापन


इस दौरान एम्स निदेशक ने कार्डियोलॉजिस्ट विभाग में पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री से हाल पूछा और डा. बरूण कुमार से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री को एम्स परिसर स्थित अतिथि गृह में विश्राम में ठहराया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीआरओ हरीश मोहन थपलियाल ने बताया कि शाम को पूर्व मुख्यमंत्री को थकावट और कमजोरी महसूस नहीं हो रही थी। वह दोपहर के मुकाबले काफी बेहतर दिख रहे हैं। पीआरओ ने बताया कि उनको हृदय से संबंधित समस्या रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed