फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rishikesh News: UP Governor Anandiben Patel reached Parmarth Niketan

ऋषिकेश: यूपी की राज्यपाल आनंदी बेन पहुंचीं परमार्थ निकेतन, बोलीं- दिव्य गंगा तट ने दिलाई प्रयागराज की याद

Thu, 14 Oct 2021 11:10 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 14 Oct 2021 11:10 PM IST
सार

राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने परमार्थ निकेतन गंगा आरती में आश्रम के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती और मांग का आशीर्वाद लिया। 

विज्ञापन
Rishikesh News: UP Governor Anandiben Patel reached Parmarth Niketan
परमार्थ निकेतन पहुंचीं यूपी की राज्यपाल आनंदी बेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल स्वार्गाश्रम स्थित परमार्थ निकेतन आश्रम पहुंची। यहां परमार्थ गुरुकुल के ऋषिकुमारों ने पुष्प वर्षा, वेद मंत्रों और शंखनाद के साथ उनका स्वागत किया। राज्यपाल ने परमार्थ निकेतन गंगा आरती में आश्रम के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती और मांग का आशीर्वाद लिया। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने कहा कि दिव्य गंगा घाट पर आकर उनको प्रयागराज के संगम तट की याद आ गई।       

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन ने आश्रम में जीवन कौशल प्रशिक्षण पाठ्यक्रम के तहत युवाओं और महिलाओं के लिये संचालित सरकारी योजनाओं की मार्गदर्शिका, माहवारी स्वच्छता प्रबंधन, लैंगिक समानता, धार्मिक परिदृश्य में, यौन और प्रजनन स्वास्थ्य और द गर्ल पावर प्रोजेक्ट विषयों पर बनी पुस्तकों का प्रजेंटेशन किया।
विज्ञापन


स्वामी चिदानंद सरस्वती ने कहा कि सभी को दुर्गा शक्ति और नारी सशक्तीकरण का जीवंत स्वरूप में राज्यपाल का पावन सानिध्य प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि यह हम सभी के लिए गौरव का विषय है। स्वामी चिदानंद ने ऋषिकेश में संचलित चारों समुदायों के जीवन कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम के विषय में जानकारी दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वीकेंड से पहले पर्यटकों से पैक हुई योगनगरी 

वीकेंड से पहले योगनगरी के होटल, कैंप पर्यटकों से पैक हो गए हैं। वहीं ऑनलाइन बुकिंग भी फुल चल है। गंगा नदी भी पर्यटकों से गुलजार हो गई है। क्षेत्र में सैलानियों की भीड़ देख होटल व्यवसायियों और स्थानीय व्यापारियों के चेहरे खिल उठे हैं। 

बृहस्पतिवार को मुनिकीरेती, तपोवन, लक्ष्मणझूला, स्वर्गाश्रम और त्रिवेणीघाट क्षेत्र पर्यटकों से गुलजार रहा। रामनवमी होने के चलते सुबह से ही गंगा घाटों और तटों पर भीड़ उमड़ गई। दिल्ली, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा आदि प्रांतों के पर्यटकों ने होटल और कैंपों की ओर रुख किया। सुबह से लेकर सूर्यास्त तक गंगा नदी में रंग, बिरंगी राफ्टें तैरती हुई दिखाई दी।

बाहरी राज्यों के वाहनों की आवाजाही से नेपालीफार्म कोयलघाटी, चंद्रभागा, कैलासगेट, शिवानंद गेट, तपोवन आदि स्थानों पर दिनभर वाहन रेंग-रेंगकर चलते रहे। स्थानीय व्यापारी नारायण सिंह रावत, इंद्रप्रकाश अग्रवाल, गौरी शंकर, मनोज राजपूत, सचिन पोखरियाल ने बताया कि रामनवमी से लेकर रविवार तक सरकारी कार्यालयों में चार दिन का अवकाश है। जिसके चलते इन लोगों की चहलकदमी योगनगरी आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed