फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rishikesh news: River rafting will be closed for tourists from 1 July till September

Rishikesh: कल से पर्यटकों के लिए बंद हो जाएगी रिवर राफ्टिंग, जानें फिर कब तक करना होगा इंतजार

Fri, 30 Jun 2023 02:13 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 30 Jun 2023 02:13 PM IST
सार

हर साल एक जुलाई से लेकर 31 अगस्त तक राफ्टिंग पर रोक रहती है, क्योंकि इस दौरान गंगा में राफ्टिंग करना खतरे भरा हो जाता है।

विज्ञापन
Rishikesh news: River rafting will be closed for tourists from 1 July till September
राफ्टिंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

30 जून को गंगा में रिवर राफ्टिंग का अंतिम दिन होगा। इसके बाद राफ्टिंग के शौकीनों को इसके लिए दो महीने का इंतजार करना होगा। क्योंकि अब एक सितंबर से ही राफ्टिंग का संचालन शुरू होगा।

विज्ञापन

दरअसल पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के कारण गंगा का जलस्तर बढ़ गया है।

वहीं हर साल एक जुलाई से लेकर 31 अगस्त तक राफ्टिंग पर रोक रहती है, क्योंकि इस दौरान गंगा में राफ्टिंग करना खतरे भरा हो जाता है। ऐसे में अब पर्यटकों के पास राफ्टिंग का लुत्फ उठाने के लिए महज शुक्रवार तक का ही समय शेष है।
विज्ञापन


Dehradun: आपदा से निपटाने के लिए चकराता के बिरमौ कांडी में बनेगा हेलिपोर्ट, एक साथ उतर पाएंगे दो हेलिकॉप्टर

विज्ञापन
विज्ञापन

गंगा नदी रीवर राफ्टिंग रोटेशन समिति के अध्यक्ष दिनेश भट्ट ने बताया कि अंतिम दिनों में राफ्टिंग के शौकीनों की भीड़ बढ़ रही है। बीते कुछ दिनों से सुबह से लेकर शाम तक करीब 15 सौ पर्यटक राफ्टिंग का आनंद उठा रहे हैं। शुक्रवार को अंतिम दिन होने के कारण पर्यटकों की संख्या और बढ़ने की संभावना है।

साहसिक पर्यटन अधिकारी खुशाल सिंह नेगी ने बताया कि बारिश के मौसम के कारण शुक्रवार के बाद राफ्टिंग के संचालन पर रोक लग जाएगी। इन दो महीनों में राफ्ट को गंगा में उतरने की अनुमति नहीं होगी। नियमों का उलंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed