फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rishikesh News Noida youth and Pilibhit girl Dead Body Recovered from Ganga after drown

Rishikesh: पांच दिन बाद मिले गंगा में डूबे नोएडा के युवक और पीलीभीत की युवती के शव, ग्रुप के साथ आए थे घूमने

Fri, 03 May 2024 04:31 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 03 May 2024 04:31 PM IST
सार

Rishikesh News: रविवार को आठ लोगों का ग्रुप ऋषिकेश आया था। यहां सभी लोग मस्तराम घाट पर गंगा नदी में नहाने लगे। इसी दाैरान साहिल और नेहा तेज बहाव में बह गए थे। 

विज्ञापन
Rishikesh News Noida youth and Pilibhit girl Dead Body Recovered from Ganga after drown
गंगा में डूबे साहिल और नेहा के शव बरामद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पौड़ी गढ़वाल जिले के थाना लक्ष्मण झूला क्षेत्र के मस्तराम घाट पर रविवार को गंगा नदी में डूबे साहिल गुप्ता (25) और नेहा (29)   का शव बरामद कर लिया गया है। एसडीआरएफ ने साहिल का शव पशुलोक बैराज से बरामद किया। जबकि नेहा का शव जानकी पुल परमार्थ घाट के पास से बरामद हुआ है। परिजनों ने शव की शिनाख्त की है। एसडीआरएफ ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स ऋषिकेश भेजा है।  

विज्ञापन


Rishikesh: लौट रहे थे घर...गंगा में नहाने उतरा बेटा डूबा, बचाने कूदे पिता भी तेज बहाव में बहे

विज्ञापन

Rishikesh News Noida youth and Pilibhit girl Dead Body Recovered from Ganga after drown

बता दें कि आठ लोगों का ग्रुप दो दिन पहले ही ऋषिकेश आया था। रविवार को यह ग्रुप स्वर्गाश्रम क्षेत्र में पहुंचा। यहां सभी लोग मस्तराम घाट पर गंगा नदी में नहाने उतर गए। नहाते समय गंगा में गहराई का अंदाजा नहीं होने से वह डूबने लगे।

तेज लहरों के बीच युवती समेत दो पर्यटक गायब हो गए। पर्यटकों को डूबते हुए देख राफ्टिंग गाइड उनको बचाने गंगा में कूद गए। राफ्टिंग गाइड ने दो पर्यटकों को बचा लिया और चार पर्यटक खुद ही गंगा की लहरों से सुरक्षित बाहर निकल आए। जबकि नेहा और साहिल का कुछ पता नहीं लग पाया था। पुलिस ने बताया कि नेहा एसबीआई में कार्यरत थी, जबकि साहिल छात्र था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed