फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rishikesh news More than half of neck was cut by Chinese manjha AIIMS doctors Operated and save life

Rishikesh: चीनी मांझे से कटी आधे से ज्यादा गर्दन, एम्स के डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर युवक को दिया नया जीवन

Fri, 28 Mar 2025 08:43 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 28 Mar 2025 08:43 PM IST
सार

Rishikesh News: हरिद्वार हाईवे पर चीनी मांझे की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को एम्स ट्रॉमा सेंटर में लाया गया।

विज्ञापन
Rishikesh news More than half of neck was cut by Chinese manjha AIIMS doctors Operated and save life
एम्स ऋषिकेश - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के चिकित्सकों ने मांझे से आधे से अधिक कटी गर्दन का सफल उपचार कर मरीज की जान बचाई। ऑपरेशन के बाद मरीज स्वस्थ है और उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

विज्ञापन


एम्स बीते फरवरी माह में मांझे से कटे सात घायलों का सफल उपचार कर चुका हैं। जिनमें बिजनौर उत्तरप्रदेश निवासी नरेश कुमार (43) वर्ष का मामला सबसे गंभीर था। नरेश कुमार अपने पुत्र की बीमारी का इलाज कराने के लिए दोपहिया वाहन से बिजनौर से एम्स आ रहे थे।
विज्ञापन


हरिद्वार हाईवे पर चीनी मांझे की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को एम्स ट्रॉमा सेंटर में लाया गया। ट्रॉमा सर्जरी विभागाध्यक्ष प्रो. कमर आजम की देखरेख में ट्रॉमा सर्जन डॉ. रूबी, डॉ. संतोष, डॉ. रोहित व एनेस्थीसिया विभाग के डॉ. अंकित व डॉ. रीना ने जटिलतम सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड: 100 ताकतवर भारतीयों की लिस्ट में सीएम धामी 32वें स्थान पर, पिछले साल से रैंक में आया जबरदस्त उछाल

डॉ. रूबी ने बताया कि मांझे से मरीज की गर्दन काफी गहरी कट गई थी। जिससे उसकी खाने की नली, सांस नली के साथ ही हृदय से मस्तिष्क में रक्त आपूर्ति करने वाली दाहिनी तरफ की कोशिकाएं पूरी तरह से कट चुकी थीं। काफी रक्त भी बह चुका था।

डाॅ. रूबी ने बताया कि सफल सर्जरी के बाद नरेश को सात दिन तक वेंटिलेटर पर आईसीयू में चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया। उसके बाद मरीज सामान्य रूप से भोजन व सांस ले रहा है। उसे बोलने में भी कोई परेशानी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed