फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rishikesh News MBBS student From Chhattisgarh Commits suicide in hotel room and left suicide note

Rishikesh: छत्तीसगढ़ की मेडिकल छात्रा ने होटल के कमरे में लगाई फांसी, छोड़ा अंग्रेजी में लिखा सुसाइड नोट

Sun, 12 Mar 2023 04:22 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 12 Mar 2023 04:22 PM IST
सार

होटल कर्मचारियों ने कई बार कमरे का दरवाजा खटखटाया। लेकिन न अंदर से आवाज आई न ही दरवाजा खुला। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

विज्ञापन
Rishikesh News MBBS student From Chhattisgarh Commits suicide in hotel room and left suicide note
सुसाइड - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

छत्तीसगढ़ की मेडिकल छात्रा ने ऋषिकेश के तपोवन में एक होटल के कमरे में फांसी लगा ली। पुलिस को कमरे से बरामद हुए एक रजिस्टर पर छात्रा का सुसाइड नोट मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एम्स की मोर्चरी में भिजवा दिया है।

विज्ञापन


Rishikesh: राफ्टिंग के दौरान गोल्फ कोर्स रैपिड पर पलटी राफ्ट, डूबने से अंबाला की पर्यटक की मौत
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, रविवार को तपोवन स्थित होटल दुर्गा पैलेस के कर्मचारी मनोज रावत ने उनके होटल में ठहरी एक युवती के लंबे समय से कमरे का दरवाजा न खोलने की सूचना पुलिस को दी। होटलकर्मी ने बताया कि छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के खरसिया निवासी रोली वैष्णव (21) पुत्री शिव शंकर वैष्णव 10 मार्च से उनके होटल में ठहरी थी, लेकिन 11 मार्च की शाम से युवती ने अपने कमरे का दरवाजा नहीं खोला।
विज्ञापन
विज्ञापन


होटल कर्मचारियों ने कई बार कमरे का दरवाजा खटखटाया, इसके बाद भी न अंदर से आवाज आई न ही दरवाजा खुला। थाना प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि पुलिसकर्मी दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुए तो देखा अंदर युवती पंखे पर दुपट्टे के फंदे से लटकी हुई मिली।

बाथरूम में मिला खून से सना ब्लेड

बताया कि पुलिस को अंदर एक रजिस्टर पर अंग्रेजी में लिखा सुसाइड नोट मिला। जिसमें लिखा था कि 'मेरी मौत के लिए कोई जिम्मेदार नहीं, यह मैं अपनी मर्जी से कर रही हूं'। बताया कि कमरे के बाथरूम में खून पड़ा हुआ था और खून लगा ब्लेड भी था।

युवती के पिता से मिली जानकारी के अनुसार, वह उत्तरप्रदेश के बरेली के एक मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के तीसरे वर्ष की छात्रा थी। युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स ऋषिकेश भेज दिया गया है। आत्महत्या के कारण का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed