फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rishikesh News Kanwar special train Pressure engine broke four trains including Vande Bharat affected

Rishikesh: हरिद्वार जा रही कांवड़ स्पेशल ट्रेन के इंजन का प्रेशर टूटा, वंदे भारत समेत चार ट्रेनें प्रभावित

Tue, 30 Jul 2024 10:53 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 30 Jul 2024 10:53 PM IST
सार

करीब नौ बजे ऋषिकेश से चली कांवड़ स्पेशल ट्रेन का सौंग नदी पुल पर इंजनका प्रेशर टूट गया। जिसके कारण ट्रेन करीब 1 घण्टा 10 मिनट पुल पर अटकी रही।

विज्ञापन
Rishikesh News Kanwar special train Pressure engine broke four trains including Vande Bharat affected
ट्रेन - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

ऋषिकेश से हरिद्वार जा रही कांवड़ स्पेशल ट्रेन का रायवाला के पास इंजन का प्रेशर टूट गया। ट्रेन सौंग नदी के पुल पर करीब 1 घंटा 10 मिनट खड़ी रही। जिसके चलते हरिद्वार-देहरादून व हरिद्वार ऋषिकेश रेल खंड पर रेल यातायात प्रभावित हुआ। वंदे भारत समेत लाहोरी एक्सप्रेस,उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन एक घंटा दस मिनट विलंब से चली।

विज्ञापन


रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, करीब नौ बजे ऋषिकेश से चली कांवड़ स्पेशल ट्रेन का सौंग नदी पुल पर पहुंचते ही इंजन का प्रेशर टूट गया। जिससे ट्रेन वहीं, रुक गई। दूसरी तरफ देहरादून से हरिद्वार की ओर जा रही अमृतसर एक्सप्रेस को रायवाला क्रासिंग पर सिग्नल नहीं मिल सका।
विज्ञापन


केसरिया रंग में रंगी धर्मनगरी: हाईवे डाक कांवड़ियों से पैक, नौ दिन में 2.51 करोड़ ने भरा जल, देखें तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेन को रायवाला जंक्शन के आउटर पर रोका गया। वहीं, ऋषिकेश जा रही उत्कल एक्सप्रेस को रायवाला जंक्शन पर रोका गया। जबकि हरिद्वार से देहरादून की ओर जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस को मोतीचूर स्टेशन पर रोकना पड़ा। करीब 1 घंटा 10 मिनट बाद ट्रेन गंतव्य को रवाना हुई। इस दौरान रायवाला रेलवे क्रासिंग का फाटक भी काफी देर तक बंद रहा। जिसके कारण फाटक के आसपास जाम की स्थिति पैदा हो गई।

आने जाने वाले लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। जीआरपी और आरपीएफ ने स्थिति को संभाला। वरिष्ठ उप निरीक्षक चरण सिंह बिष्ट ने बताया कि ट्रेन का प्रेसर टूटने के बाद रेलवे फाटक पर व्यवस्था को जीआरपी और आरपीएफ ने संभाला। करीब 10 बजकर 15 मिनट पर व्यवस्था दुरुस्त कर दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed