Uttarakhand Weather News: आज तेज बारिश के आसार... प्रदेश में पूरी तरह से इस दिन प्रवेश करेगा मानसून
अधिकतम तापमान 38 डिग्री रहने की संभावना है। कुछ जिलों में कहीं-कहीं प्री-मानसून की तेज बारिश होने की संभावना है।
विस्तार
उत्तराखंड में भले ही अभी मानसून पहुंचने में दो दिन का समय बाकी है। लेकिन आज (बुधवार) प्रदेश के अधिकतर जिलों में तेज बारिश होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून समेत पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, चम्पावत, टिहरी और पौड़ी जिले में बिजली चमकने के साथ कई दौर की तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया।
#WATCH | Uttarakhand: Rain lashes parts of Dehradun city. pic.twitter.com/y8Fpfl9aQJ
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) June 26, 2024
मंगलवार को दून का अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री ज्यादा 37.9 डिग्री रहा। बुधवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, उत्तराखंड में मानसून पूरी तरह से 28 जून को प्रवेश करेगा। इससे पहले कुछ जिलों में कहीं-कहीं प्री-मानसून की तेज बारिश होने की संभावना है।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: जिन्हें किया था पेपर लीक में डिबार, उन 375 में से 130 अभ्यर्थी हो रहे भर्तियों में शामिल
ये रहा तापमान
शहर अधिकतम न्यूनतम
देहरादून 37.9 26.0
पंतनगर 39.2 27.6
मुक्तेश्वर 26.1 16.6
नई टिहरी 28.4 18.2