{"_id":"667189d8f434f2d49d0b00d6","slug":"rishikesh-news-haryana-teenager-boy-drowned-in-ganga-while-bathing-near-osho-ashram-sdrf-search-2024-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh: ओशो आश्रम के पास नहाते समय गंगा में बहा हरियाणा का किशोर, तलाश में जुटी एसडीआरएफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh: ओशो आश्रम के पास नहाते समय गंगा में बहा हरियाणा का किशोर, तलाश में जुटी एसडीआरएफ
Tue, 18 Jun 2024 06:54 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 18 Jun 2024 06:54 PM IST
सार
Rishikesh News: सुबह हरियाणा का परिवार आसाराम आश्रम ब्रह्मपुरी में आए थे। इसके बाद वह ओशो आश्रम के पास नहाने चले गए। इसकी बीच किशोर तेज बहाव में बह गया।
विज्ञापन
तलाश करती टीम
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऋषिकेश में थाना मुनि की रेती क्षेत्र स्थित ओशो आश्रम से आगे मैगी प्वाइंट के पास हरियाणा का एक किशोर गंगा में स्नान के दौरान बह गया। थाना पुलिस की मदद से एसडीआरएफ ढालवाला की रेस्क्यू टीम किशोर की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
एसडीआरएफ ढालावाला निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि घटना मंगलवार सुबह की है। सुबह करीब 10.30 बजे ओशो आश्रम से आगे मैगी प्वाइंट के पास ग्राम टिकरी ब्राह्मण जिला पलवल हरियाणा निवासी उमेश कुमार (14) पुत्र हुकुमचंद अपने गांव के बलदेव सिंह पुत्र राम सिंह के साथ संत श्री आसाराम आश्रम ब्रह्मपुरी में आए थे।
विज्ञापन
Rishikesh: आए दिन लग रहा भयंकर जाम, परेशान ऋषिकेशवासी कह रहे...अतिथि तुम कब जाओगे
विज्ञापन
आश्रम के नीचे गंगा नदी में नहाते समय किशोर गंगा के तेज बहाव में बह गया है। किशोर के परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है।