{"_id":"61175a958ebc3ee5325b0bbd","slug":"rishikesh-news-gurjar-basti-boy-was-returning-home-with-goods-from-market-elephant-was-slammed-him-to-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऋषिकेश: बाजार से सामान लेकर घर लौट रहा था गुर्जर बस्ती का किशोर, हाथी ने पटक कर उतारा मौत के घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऋषिकेश: बाजार से सामान लेकर घर लौट रहा था गुर्जर बस्ती का किशोर, हाथी ने पटक कर उतारा मौत के घाट
Sat, 14 Aug 2021 12:02 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sat, 14 Aug 2021 12:02 PM IST
सार
अचानक जंगल से निकलकर बाहर आए हाथी ने उस किशोर पर हमला बोल दिया और उसे पटक-पटक कर मार डाला। घटना की सूचना पर वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विस्तार
ऋषिकेश के बड़कोट वन रेंज में बाजार से सामान लेकर घर लौट रहे गुर्जर बस्ती के किशोर को मौत के घाट उतार दिया। घटना शुक्रवार रात की है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक लाल तप्पड़ क्षेत्र की गुर्जर बस्ती में शुक्रवार रात 15 वर्षीय किशोर इस्लामी पुत्र मूसा बाजार से सामान लेकर घर लौट रहा था। तभी वहां हाथी आ धमका। अचानक जंगल से निकलकर बाहर आए हाथी ने उस पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन
उसने भागने का प्रयास किया तो जंगल में झाड़ियों में उलझ गया और हाथी ने हमला बोल दिया। बुरी तरह पटकने से किशोर की मौत हो गई। घटना की सूचना पर वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। बताया कि मृतक का शव का पंचायत नामा कर परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
सड़क पर आया हाथियों का झुंड
वहीं हरिद्वार के लालढांग क्षेत्र में शुक्रवार को हाथियों का झुंड मुख्य सड़क पर आ गया। हाथियों को देखकर सड़क पर चलते वाहन चालकों ने बमुश्किल भागकर जान बचाई। झुंड काफी देर तक सड़क के आसपास रहा, जिससे काफी देर तक वाहनों की आवाजाही बंद रही।
लालढ़ांग-गैंड़ीखाता मार्ग पर शुक्रवार की दोपहर को हाथियों का झुंड अचानक सड़क पर आकर खड़ा हो गया। कुछ देर बाद हाथियों का झुंड जंगल में चला गया। उसके बाद ही वाहनों का आवागमन शुरू हो पाया। बताया जा रहा है कि अक्सर बरसात के दिनों में हाथी इस मार्ग पर दिखाई देते हैं।