{"_id":"620642ed6850b104e9231017","slug":"rishikesh-news-fraud-income-tax-officer-raid-in-rishikesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऋषिकेश: अक्षय कुमार फिल्म 'स्पेशल 26' की तर्ज पर घर में कर रहे थे छापामारी, पुलिस ने हिरासत में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऋषिकेश: अक्षय कुमार फिल्म 'स्पेशल 26' की तर्ज पर घर में कर रहे थे छापामारी, पुलिस ने हिरासत में लिया
Fri, 11 Feb 2022 04:39 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Fri, 11 Feb 2022 04:39 PM IST
सार
पुलिस टीम ने एक महिला समेत छह फर्जी अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। सभी लोग दिल्ली के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : Social Media
विस्तार
अक्षय कुमार फिल्म 'स्पेशल 26' की तर्ज पर ऋषिकेश की वाल्मीकि बस्ती में एक डाक कर्मी के घर में छापामारी कर रहे फर्जी आयकर अधिकारियों को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने एक महिला समेत छह फर्जी अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। सभी लोग दिल्ली के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह वाल्मीकि बस्ती में छह लोग एक डाक कर्मी के घर पहुंचे। लोगों ने डाक कर्मी को बताया कि वह आयकर विभाग के अधिकारी हैं और उसके घर पर छापामारी की कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन
पहले तो डाक कर्मी के परिवार में हड़कंप मच गया। लेकिन परिवार के लोगों को शक हुआ तो उन्होंने पड़ोसियों की मदद से फर्जी अधिकारियों को पकड़ लिया। स्थानीय लोगों ने फर्जी अधिकारियों को पुलिस के हवाले कर दिया है। कोतवाली पुलिस फर्जी अधिकारियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन