फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rishikesh News Former CM Harish Rawat admitted to Jolly Grant Hospital after road accident in Bazpur

Rishikesh: बाजपुर में हादसे के बाद पूर्व सीएम हरीश रावत जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती, कमर और गर्दन में आई चोट

Wed, 25 Oct 2023 08:22 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 25 Oct 2023 08:22 PM IST
सार

बुधवार देर शाम डॉक्टरों की टीम ने पूर्व सीएम का चेकअप करने के बाद उन्हें और कार में उनके साथ सवार पार्टी के दो अन्य नेताओं को जौलीग्रांट में भर्ती किया गया।

विज्ञापन
Rishikesh News Former CM Harish Rawat admitted to Jolly Grant Hospital after road accident in Bazpur
जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती हरीश रावत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हल्द्वानी से काशीपुर जाते समय बाजपुर में मंगलवार देर रात पूर्व सीएम हरीश रावत की कार डिवाइडर से टकराकर दुघर्टनाग्रस्त हो गई। जिससे हरीश रावत समेत कुल तीन लोग घायल हो गए। पहले उन्हें काशीपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन बुधवार देर शाम डॉक्टरों की टीम ने पूर्व सीएम का चेकअप करने के बाद उन्हें और कार में उनके साथ सवार पार्टी के दो अन्य नेताओं को जौलीग्रांट में भर्ती किया।

विज्ञापन


डॉक्टरों के मुताबिक, उनकी कमर व गर्दन में चोट आई हैं। कार में उनके साथ सवार कर्णप्रयाग के पूर्व ब्लॉक प्रमुख कमल रावत के पैर में फ्रैक्चर बताया जा रहा है। अजय शर्मा के हाथ में चोट लगी है। वहीं, हर्रावाला निवासी कार चालक सुरेंद्र और पीएसओ नितिन मलिक ठीक हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ स्थानीय नेता और हरीश रावत के करीबी मनोज नौटियाल ने कहा कि डॉक्टरों की टीम बृहस्पतिवार को सभी टेस्ट रिपोर्ट आने के बाद फैसला करेगी कि उनकी छुट्टी कब करनी है। 
विज्ञापन


Uttarakhand: रुद्रनाथ ट्रैक पर गया आगरा का युवक 16 अक्तूबर से लापता, अब तलाश के लिए निकला स्थानीय युवाओं का दल

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी लग चुकी गर्दन में चोट

हरीश रावत जब प्रदेश के मुख्यमंत्री बने थे उस वक्त भी उनकी गर्दन में चोट लगी थी। इससे उबरने में उन्हे कई महीने लगे थे। अब सड़क हादसे के बाद दोबारा उनकी गर्दन में चोट आई है।

मुझे खुद ध्यान रखना चाहिए था: रावत

पूर्व सीएम रावत ने बताया वह हल्द्वानी से एक शादी समारोह से देर रात लौट रहे थे। वाहन का ड्राइवर थोड़ा थके हुए थे। क्योंकि इधर कई दिनों से श्रीराम लीला मंचन में आना-जाना लगा रहा, जिससे आराम नहीं मिल सका। ऐसे में मुझे ध्यान देना चाहिए था। कि हम लगातार कई दिन से सफर कर रहे थे। मेरे ड्राइवर व एक और साथी को भी चोट लगी है। ड्राइवर भी थक गए होंगे। मुझे बाजपुर की पुलिस से तत्पर सहयोग मिला। सीओ भूपेंद्र सिंह भंडारी अपने वाहन से काशीपुर के अस्पताल ले गए और एक निजी अस्पताल में उपचार दिलाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed