फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Chamoli News Now local youth will search for missing youth of Agra

Uttarakhand: रुद्रनाथ ट्रैक पर गया आगरा का युवक 16 अक्तूबर से लापता, अब तलाश के लिए निकला स्थानीय युवाओं का दल

Wed, 25 Oct 2023 07:03 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Wed, 25 Oct 2023 07:03 PM IST
सार

लिस श्रेयश की तलाश में जुटी है लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया है। पुलिस मंगलवार से डाग स्क्वायड और ड्रोन से भी क्षेत्र में युवक की खोज में जुटी है।

विज्ञापन
Chamoli News Now local youth will search for missing youth of Agra
रुद्रनाथ ट्रैक से लापता यूपी का युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा से रुद्रनाथ ट्रैकिंग के लिए आए लापता युवक की तलाश के लिए स्थानीय लोगों का दल रवाना हो गया है। स्थानीय लोग पुलिस, एसडीआरएफ, वन विभाग व आपदा प्रबंधन की टीमों की भी मदद लेंगे। दूसरी ओर पुलिस ने बुधवार को भी डाग स्क्वायड और ड्रोन की मदद से युवक की तलाश की लेकिन नतीजा सिफर रहा।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश का आगरा निवासी युवक श्रेयश 16 अक्तूबर को रुद्रनाथ ट्रैकिंग पर निकला था लेकिन रास्ते में लापता हो गया। उसके अन्य साथी सुखपाल सिंह को फोन पर रास्ता भटकने की सूचना दी थी तब से उसका फोन भी नहीं लग रहा है। दोस्त सुखपाल की सूचना के बाद से पुलिस श्रेयश की तलाश में जुटी है लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया है। पुलिस मंगलवार से डाग स्क्वायड और ड्रोन से भी क्षेत्र में युवक की खोज में जुटी है।
विज्ञापन


Chamoli:  पिंडर नदी के लिए अभिशाप बना कुंवारी गांव, भूस्खलन से कई नदियों का पानी हुआ मटमैला, जलीय जीवों पर संकट
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को गोपेश्वर व मंडल घाटी के लोगों ने बैठक की युवक की तलाश का निर्णय लिया। इसके बाद मंडल में रहने वाले अमित और गोविंद के नेतृत्व में चार लोगों को दल रवाना हुआ। स्थानीय लोगों की टीम हर उस संभावित जगह पर तलाश करेगी जहां अभी तक पुलिस टीम नहीं पहुंच पाई है। बैठक में गोपेश्वर व्यापार मंडल के अध्यक्ष अंकोला पुरोहित, रोहित पुरोहित, शांति प्रसाद भट्ट, हरीश भट्ट सहित अन्य लोग शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed