फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rishikesh News Dead Body of foreign woman found hanging from AC wire in hotel room

Rishikesh: होटल के कमरे में एसी के तार से लटका मिला विदेशी महिला का शव, मेडिटेशन के लिए दल के साथ आई थी ऋषिकेश

Sat, 06 Jan 2024 01:30 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 06 Jan 2024 01:30 AM IST
सार

12 दिसंबर को दिल्ली से 10 विदेशियों का दल तपोवन पहुंचा। यहां सभी लोग संस्थान में मेडिटेशन के लिए रुके थे। दो जनवरी को मेडिटेशन कोर्स समाप्त होने के बाद सभी होटल आयुष्मन रिट्रीट में रुके।

विज्ञापन
Rishikesh News Dead Body of foreign woman found hanging from AC wire in hotel room
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

ऋषिकेश के तपोवन क्षेत्र के होटल राज रिजॉर्ट के कमरे में एसी के तार से विदेशी महिला का शव लटका मिला है। बताया जा रहा है कि मेडिटेशन के लिए विदेशी पर्यटकों का ग्रुप ऋषिकेश आया हुआ था। महिला बीते तीन जनवरी को अपने ग्रुप से अलग हो गई थी। पुलिस ने दूतावास के माध्यम से परिजनों को घटना से सूचित कर दिया है। पुलिस मामले को प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मान कर जांच कर रही है।

विज्ञापन


शुक्रवार को किर्गिस्तान गणराज्य निवासी एन्यूरा एब्येशेवा ने सत्य साधना संस्थान तपोवन की महिला नव्या के माध्यम से थाना मुनिकीरेती को सूचना दी। इसमें बताया कि उनके साथ की एसुल्लयू करमानालिवा (32) ने बीते तीन जनवरी को होटल हॉलिडे होम में चेक इन किया। उसके बाद अपना सामान रखा और बाहर चली गई। फिर वापस नहीं लौटी और उसका मोबाइल नंबर भी स्विच ऑफ आ रहा है। तब से ये लोग उसकी तलाश कर रहे हैं।
विज्ञापन


Rishikesh: भाजपा नेता की बेटी पर केरल के युवक ने फेंका तेजाब, बात बंद करने पर दी जान से मारने की धमकी
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, राज रिजॉर्ट प्रबंधन ने भी शुक्रवार को सूचना दी कि उनके होटल में एक विदेशी महिला का शव लटका है। सूचना पर थाना मुनिकीरेती के एसएसआई योगेश पांडेय, चौकी प्रभारी तपोवन दीपिका तिवारी मौके पर पहुंचे। तार से लटके महिला के शव की पहचान लापता एसुल्लयू करमानालिवा के रूप में हुई। प्रभारी निरीक्षक रितेश साह ने बताया कि दूतावास के माध्यम से महिला के परिजनों को सूचना भेजी जा रही है।

Trending Videos

12 दिसंबर को आया था 10 पर्यटकों का दल
एन्यूरा के अनुसार, 12 दिसंबर को दिल्ली से 10 विदेशियों का दल तपोवन पहुंचा। यहां सभी लोग संस्थान में मेडिटेशन के लिए रुके थे। दो जनवरी को मेडिटेशन कोर्स समाप्त होने के बाद सभी होटल आयुष्मन रिट्रीट में रुके। तीन जनवरी को एसुल्लयू ने होटल हॉलिडे होम में चेकइन किया था। फिर कहीं लापता हो गई। उसका सारा सामान अब भी होटल हॉलिडे होम में रखा है।

घूमते-घूमते पहुंची होटल में
एसुल्लयू का होटल राज रिजॉर्ट में कोई एंट्री नहीं है। एसएसआई योगेश ने बताया कि संभावना जताई जा रही है कि यहां उक्त महिला घूमते-घूमते पहुंची थी। होटलकर्मियों ने पुलिस को बताया कि होटल के कमरे बंद नहीं रहते हैं। ऐसे में महिला कमरे में चली गई होगी। महिला उक्त होटल के कमरे में कब आई, इस बात की जानकारी के लिए सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।

डिप्रेशन में थी महिला
महिला के साथियों ने पुलिस को बताया के महिला डिप्रेशन में भी। एसएसआई योगेश पांडे ने बताया कि महिला का कुछ समय पूर्व तलाक हुआ था। जिससे वह मानसिक रूप से परेशान चल रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed