फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rishikesh News Boy who came to visit with four friends from Delhi drowned in Ganga admitted to hospital

Rishikesh: दिल्ली से चार दोस्तों के साथ घूमने आया युवक गंगा में डूबा, SDRF ने अस्पताल में कराया भर्ती, मौत

Mon, 08 Apr 2024 06:09 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 08 Apr 2024 06:09 PM IST
सार

Rishikesh News: लक्ष्मणझूला पुल के पास संत सेवा घाट पर गया था। इस दौरान वह अचानक गंगा में गिर गया और डूबने लगा।

विज्ञापन
Rishikesh News Boy who came to visit with four friends from Delhi drowned in Ganga admitted to hospital
गंगा में डूबा युवक - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली से चार दोस्तों के साथ ऋषिकेश घूमने आया एक युवक गंगा में डूब गया। आनन फानन में एसडीआरएफ ने युवक को गंगा से निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन


सोमवार शाम करीब 4.30 बजे संत सेवा घाट पर टाउन हॉल अंधेरी बाड़ा दिल्ली निवासी अमित गौतम (33) अपने दोस्त जितेंद्र नेगी, उनकी पत्नी हिमांशी निवासी नजफगढ़ न्यू दिल्ली और दर्पण निवासी विजयनगर न्यू दिल्ली के साथ गंगा घाट पर स्नान कर रहे थे। अचानक अमित का पैर फिसल गया और वह गंगा के तेज बहाव की चपेट में आ गया। अमित को बहते देख उसके दोस्तों में चीख-पुकार मच गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


Haridwar: आबादी के बीच कबाड़ के छह गोदामों में लगी भयंकर आग, दहशत में आए लोग, साढ़े सात घंटे में पाया काबू
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने एसडीआरएफ ढालवाला की टीम की मदद से गंगा में रेस्क्यू अभियान चलाया और युवक को नदी से बाहर निकाल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed