{"_id":"68d3fa7b1c1b65154c005c3f","slug":"rishikesh-news-boy-and-girl-swept-away-while-bathing-in-ganga-at-neem-beach-girl-s-body-recovered-2025-09-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh: नीम बीच पर गंगा में स्नान करते समय बहे राजस्थान के युवक-युवती, एक की मौत, दूसरे की तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh: नीम बीच पर गंगा में स्नान करते समय बहे राजस्थान के युवक-युवती, एक की मौत, दूसरे की तलाश जारी
Wed, 24 Sep 2025 07:43 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 24 Sep 2025 07:43 PM IST
सार
Rishikesh News : राजस्थान से आए युवक युवती नीम बीच पर गंगा में नहा रहे थे। इस दौरान दोनों गंगा के तेज बहाव में बह गए।
विज्ञापन
नीम बीच पर बहे युवक युवती
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
ऋषिकेश में बुधवार शाम को नीम बीच पर नहाने के दौरान एक युवक और युवती गंगा की तेज धारा में बह गए। हादसे में युवती की मौत हो गई। वहीं, युवक अभी लापता है। उसकी तलाश जारी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, घटना शाम करीब साढ़े पांच बजे की है। स्थानीय लोगों ने पुलिस को युवक-युवती के गंगा में डूबने की सूचना दी। टीम पहुंची और खोजबीन शुरू की। इस दौरान पुलिस ने गर्विता(23) पुत्री लीटू कल्पना कांत निवासी सड़क वाली गली कस्बा रतनगढ़ जिला चूरू राजस्थान को गंगा से निकाला। टीम उसे लेकर अस्पताल पहुंची, लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
Rishikesh: रोमांच के शौकीनों का इंतजार खत्म, इस दिन से गंगा में शुरू होगी रिवर राफ्टिंग
विज्ञापन
वहीं, जितेंद्र जाखड़(24) पुत्र शंकर लाल जाखड़ निवासी पंचायती समिति के पीछे वार्ड नंबर 12 रतनगढ़ जिला चूरू राजस्थान का पता नहीं लग सका है। जल पुलिस और एसडीआरएफ सर्चिंग अभियान चला रही है।