फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rishikesh News Adventure lovers will have to wait more River rafting will not start from 1 September

Rishikesh: रोमांच के शौकीनों को अभी करना पड़ेगा और इंतजार...एक सितंबर से शुरू नहीं होगी राफ्टिंग

Wed, 28 Aug 2024 11:16 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 28 Aug 2024 11:16 PM IST
सार

30 जून 2024 को गंगा में राफ्टिंग का संचालन बंद हो गया था। सितंबर माह को शुरू होने में महज तीन दिन का समय रह गया है, लेकिन पर्यटन विभाग की ओर से अभी तक रीवर राफ्टिंग के लिए कोई तैयारियां नहीं की गई है, इसका कारण गंगा का जलस्तर है।

विज्ञापन
Rishikesh News Adventure lovers will have to wait more River rafting will not start from 1 September
ऋषिकेश रिवर राफ्टिंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राफ्टिंग के शौकीनों को अभी और इंतजार करना पड़ेगा। गंगा का जलस्तर बढ़ने पर पर्यटन विभाग की ओर से एक सितंबर से गंगा में राफ्टिंग के लिए हरी झंडी नहीं दी गई है।

विज्ञापन


गंगा नदी में एक सितंबर से लेकर 30 जून तक रीवर राफ्टिंग का संचालन होता है। जुलाई और अगस्त महीने में राफ्टिंग का संचालन बंद रहता है। 30 जून 2024 को गंगा में राफ्टिंग का संचालन बंद हो गया था। सितंबर माह को शुरू होने में महज तीन दिन का समय रह गया है, लेकिन पर्यटन विभाग की ओर से अभी तक रीवर राफ्टिंग के लिए कोई तैयारियां नहीं की गई है, इसका कारण गंगा का जलस्तर है।
विज्ञापन


वर्तमान समय में गंगा का जलस्तर काफी बढ़ा हुआ है। उम्मीद है कि 15 सितंबर तक नदी में रीवर राफ्टिंग का संचालन शुरू होगा। नदी का जलस्तर सामान्य रहा तो पर्यटन विभाग की ओर से एक टीम गंगा में रेकी करेगी। जलस्तर राफ्टिंग के उपयुक्त मिला तो विभाग की ओर से राफ्टिंग संचालन की हरी झंडी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि मुनि की रेती, तपोवन, लक्ष्मणझूला, स्वर्गाश्रम क्षेत्र में करीब 350 राफ्टिंग कंपनियां हैं। देश, विदेश के पर्यटक यहां राफ्टिंग के लिए पहुंचते हैं, जिन्हें राफ्ट संचालक मरीन ड्राइव, शिवपुरी, ब्रह्मपुरी, क्लब हाउस आदि जगहों से राफ्टिंग कराते हैं।

Uttarakhand Weather: देहरादून और मसूरी में मूसलाधार बारिश, कई जिलों में यलो अलर्ट, 131 सड़कें बंद

Trending Videos

राफ्टिंग शुल्क

  • कौड़ियाला से रामझूला, नीमबीच तक 35 किमी, 2500 रुपये
  • कौड़ियाला से शिवपुरी, 20 किमी, 1500 रुपये
  • मरीन ड्राइव से रामझूला, नीमबीच 25 किमी 1500 रुपये
  • शिवपुरी से रामझूला, नीमबीच 15 किमी 1000 रुपये
  • मरीन ड्राइव से शिवपुरी 10 किमी 600 रुपये
  • ब्रह्मपुरी से रामझूला, नीमबीच 09 किमी 600 रुपये
  • क्लब हाउस से रामझूला, नीमबीच 09 किमी 600 रुपये


गंगा नदी का जलस्तर इन दिनों बढ़ा हुआ है। एक सितंबर से रीवर राफ्टिंग का संचालन संभव नहीं है। रेकी की टीम गंगा के जलस्तर का निरीक्षण करेगी, जलस्तर सामान्य रहा तो उसके बाद ही राफ्टिंग का संचालन शुरू होगा।
- जसपाल चौहान, साहसिक पर्यटक खेल अधिकारी टिहरी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed