{"_id":"5d4b06be8ebc3e6d0179d777","slug":"rishikesh-new-lakshman-jhula-bridge-will-built-in-30-crore-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऋषिकेश में 30 करोड़ की लागत से बनेगा लक्ष्मण झूला का वैकल्पिक पुल, एक साल में होगा तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऋषिकेश में 30 करोड़ की लागत से बनेगा लक्ष्मण झूला का वैकल्पिक पुल, एक साल में होगा तैयार
Thu, 08 Aug 2019 08:46 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 08 Aug 2019 08:46 AM IST
विज्ञापन
लक्ष्मण झूला
- फोटो : फाइल फोटो
ऋषिकेश में पुराने लक्ष्मण झूला पुल के विकल्प के रूप में नया झूला पुल 30 करोड़ की लागत से बनेगा। प्रदेश सरकार ने पुल निर्माण के पहले चरण के कार्य के लिए तीन करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं।
विज्ञापन
अपर मुख्य सचिव (लोनिवि) ओम प्रकाश ने बताया कि नए पुल के निर्माण के लिए भूमि का अधिग्रहण होना है, जिस पर काफी धनराशि खर्च होगी। उन्होंने कहा कि नया झूला पुल उतना ही आकर्षक होगा। इसके निर्माण में दर्शनीयता का ख्याल रखा जाएगा।
विज्ञापन
प्रस्तावित पुल का आधार ग्लास का होगा। उन्होंने कहा कि पुराने झूला पुल से आवाजाही पर प्रतिबंध है। इसकी अनुपालना नहीं हो रही है तो इसके लिए स्थानीय प्रशासन जवाबदेह है। उन्होंने कहा कि जनवरी महीने तक पुल निर्माण की प्रक्रिया आरंभ हो जाएगी और एक साल में पुल तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन