फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rishikesh-Karnprayag Rail Project 90 percent of tunnel construction work completed MP Mahendra Bhatt told

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजन: 90% सुरंग निर्माण का कार्य पूरा, सांसद महेंद्र भट्ट ने सदन में उठाया मुद्दा

Wed, 02 Apr 2025 11:38 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 02 Apr 2025 11:38 PM IST
सार

भट्ट ने सवाल किया रेल परियोजना में कुल कितनी सुरंगों का निर्माण पूरा हो गया। रेल लाइन का काम पूरा करने की समय सीमा क्या है। 

विज्ञापन
Rishikesh-Karnprayag Rail Project 90 percent of tunnel construction work completed MP Mahendra Bhatt told
सांसद महेंद्र भट्ट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विस्तार

राज्यसभा सांसद व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सदन में ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की प्रगति का मुद्दा उठाया है। जवाब में सरकार ने बताया कि अब तक इस प्रोजेक्ट में 90 फीसदी से अधिक सुरंग निर्माण पूरा हो गया है।

विज्ञापन


भट्ट ने सवाल किया रेल परियोजना में कुल कितनी सुरंगों का निर्माण पूरा हो गया। रेल लाइन का काम पूरा करने की समय सीमा क्या है। जवाब में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग नई रेल लाइन परियोजना की लंबाई 125 किमी है।
विज्ञापन


नहीं चलेगी मनमानी: उत्तराखंड में निजी विद्यालयों की शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर जारी, नई वेबसाइट भी लांच
विज्ञापन
विज्ञापन


परियोजना की रेल लाइन सुरंगों से होकर गुजरेगी। जिसमें 105 किमी लंबाई की 16 मुख्य लाइन सुरंगों और लगभग 98 किमी लंबाई की 12 बचाव सुरंगों का निर्माण शामिल है। अब तक 94 किमी लंबाई की 9 मुख्य लाइन सुरंगों और 88 किमी से अधिक लंबाई की 8 बचाव सुरंगों का कार्य पूरा किया जा चुका है। निर्माण कार्यों की प्रगति बढ़ाने के लिए विभिन्न सुरंगों में 8 प्रवेश मार्गों को भी चिह्नित किया गया है।

भट्ट ने ऋषिकेश में श्यामपुर के पास वैली ब्रिज निर्माण की प्रगति जानकारी मांगी। केंद्र सरकार ने जवाब दिया कि 24 मीटर स्पैन वाले बैली ब्रिज का कार्य 429.19 लाख की लागत के साथ पूरा किया जा चुका है। भट्ट ने सदन में गंगोत्री यमुनोत्री क्षेत्र में रेल मार्ग की जरूरत की तरफ सरकार का ध्यान आकर्षित किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed